दो बाइक सवार युवको ने महिला के गले से सोने की चेन लेकर भागे

दो बाइक सवार युवको ने महिला के गले से सोने की चेन लेकर भागे

देवरिया-देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुणपार मोहल्ला की रहने वाली मुखा देवी मंगलवार की सुबह दरवाजे पर कार्य कर रही थी। इसी बीच एक पल्सर से युवक मुंह बांधे हुए आए। युवक महिला का पैर छूकर मकान खाली होने की बात पूछने लगे। महिला ने किराए पर मकान नहीं देने की बात कही। इस पर युवक आस पास मकान खाली होने के बारे में पूछने लगे। महिला पड़ोस में किराए के मकान के बारे में उन्हें बताने लगी। इसी बीच एक युवक बाइक पर चला गया और गाड़ी स्टार्ट कर दिया।

दूसरा युवक महिला से बात कर रहा था। अचानक उसने महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मार छीन ली और पहले से स्टोर्ट गाड़ी पर बैठकर फरार हो गया। महिला के चीखने पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना डायल 100 और पुलिस को दी। लेकिन एक घंटे बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है।

इस संबंध में पूछे जाते पर शहर कोतवाल सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला से चेन छिनने की जानकारी है। मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है|


Share this story