भारत देश में आखिर क्यों नही सुरक्षित है बेटियाँ

डेस्क-अगर आप एक बेटी के पिता हैं और जब आपकी बेटी घर से बाहर जाती है तो क्या आप निश्चिंत रहते हैं कि वो घर सलामत वापस आएगी? इस देश में लड़कियों की सुरक्षा की गारंटी कोई नहीं दे सकता क्योंकि हर रोज कभी उनके साथ रेप, कभी यौन शोषण तो कभी गैंगरेप और हत्या की खबरें आती हैं |

लड़की के साथ ऐसा कोई हादसा हुआ, तो उसमें सोसाइटी ये ढूंढने की जरूर कोशिश करती है कि लड़की की जरूर कोई गलती रही होगी. क्या उन्हें ये नहीं पता कि कुछ मनचले अपनी भड़ास और चिढ़ की वजह से लड़कियों को तंग करते हैं. 'बात कर वरना उठवा लेंगे', 'तूने उस लड़के से बात भी कैसे की', 'मैडम कितने लोगी' इन घटिया जुमलों के साथ लड़कियों को धमकाया और छेड़ा जाता है. नहीं मानीं तो पीछा किया जाता है और विरोध करती हैं तो हमला कर दिया जाता है |

कब तक लड़कियां ऐसे ही खुलेआम बेइज्जत होती रहेंगी, वो खुलकर जीने की कहां से सोचेंगी, जब उन्हें अपनी सुरक्षा का ही कोई भरोसा नहीं है इस देश में रोज-ब-रोज ऐसी रेप, ईवटीजिंग और हत्या की घटनाएं होती हैं, जिसने लड़कियों की जिंदगी को नर्क बना रखा है. क्या खुलकर जीने के नए नियम भी लड़कियों को खुद बनाने पड़ेंगे या सरकार मुंह ताकती रहेगी |

हाल ही में एक मामला सामने आया है उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप एक युवती ने लगया है | इस लड़की को एक औरत BJP MLA के भाई के पास ले गई थी जंहा कई लोगो ने मिलकर इस युवती के साथ गैंगरेप हुआ था और इस लड़की एक बार नही बल्कि कई दोनों तक रेप चलता रह, एक जगह नही बल्कि कई शहरों ले जाकर लड़की के साथ रेप होता रह है|

सुबह मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह का प्रयास भी किया
इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर पीड़िता का परिवार कई बार लखनऊ में पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मिला। एक बार मुख्यमंत्री से जनता दरबार में गुहार लगाई, लेकिन जांच की बात कहकर मामले को टाल दिया गया। पीड़िता के परिवार ने विधायक के खिलाफ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह का प्रयास भी किया

Share this story