IPL2018-CSK और KKR के बीच खेले गए मैच में 40 ओवर में लगे 31 छक्के

IPL2018-CSK और KKR के बीच खेले गए मैच में 40 ओवर में लगे 31 छक्के

डेस्क-IPL2018 CSKvKKR बीती रात (10 अप्रैल, 2018) एमएस धोनी की कप्तानी में CSK और दिनेश कार्तिक की कप्तानी में KKR के बीच खेले गए IPL मैच में कई चौंकाने वाले रिकॉर्ड बने। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में रिकॉर्ड 40 ओवर में कुछ 31 छक्के लगे। 31 छक्के मारने का रिकॉर्ड पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस भी बना चुकी है। दूसरी तरफ, चेन्नई ने दो बार IPL में 200 से अधिक रनों का पीछा कर जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है।

यह हैं कुछ रिकॉर्ड जो टीमों के बीच बने

अपनी 88 रनों की पारी में आंद्रे रसेल ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी पारी के दौरान छक्का और चौका मारने का अंतर 10 था। यानी रसेल नेCSK के खिलाफ रिकॉर्ड 11 छक्के लगाए, जबकि महज एक चौका मारा। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रसेल ने 88 रन बनाए, जो नॉटआउट रहे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के रूप में रसेल का IPL इतिहास में यह रिकॉर्ड सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम था, जिन्होंने इसी साल मुंबई के खिलाफ 68 रन बनाए। हालांकि, टी20 क्रिकेट इतिहास की बात करें तो यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के नाम है, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 89 रन बनाए।

11 छक्के मारने के बाद भी 88 रन बनाने का यह सबसे छोटा स्कोर अब रसेल के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉस व्हाइटले के नाम था, जिन्होंने यॉर्कशायर के खिलाफ 2015 में 11 छक्के मारने के बाद भी 91 रन बनाए थे। चेन्नई के ड्वेन ब्रावो IPL में अभी तक 107 छक्के खा चुके हैं, जो IPL में रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रवीण कुमार (104) के नाम था। 203 रन बनाकर जीत हासिल कर कोलकाता के खिलाफ चेन्नई ने रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ साल 2010 में 201 रनों का पीछा कर जीत हासिल की थी।


Share this story