IPL2018 मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स आज अपनी पहली जीत के लिए आपस भिड़ेगी दोनों टीमे

IPL2018 मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स आज अपनी पहली जीत के लिए आपस भिड़ेगी दोनों टीमे

डेस्क-IPL2018 चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें शनिवार को IPL-11 में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से वानखेड़े स्टेडियम में उतरेंगी। दोनों टीमें मौजूदा संस्करण में अब तक दो-दो मुकाबले खेल चुकी हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पराजित होना पड़ा जबकि गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली डेयरडेविल्स को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

मुंबई टीम में कप्तान रोहित शर्मा, विंडीज के एविन लुइस, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जो शुरुआती दोनों मुकाबलों में असफल रहे हैं। रोहित लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में खेल सकते हैं, जो मुंबई के लिए अच्छे संकेत हैं। गेंदबाजी में लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने पिछले दो मुकाबालों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक कुल सात विकेट लिए हैं। इस समय पर्पल कैप उन्हीं के पास है। एक बार फिर वह रोहित शर्मा के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज भी अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान गौतम गंभीर, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जेसन रॉय और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो सहित स्थानीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर से बल्लेबाजी में डेयरडेविल्स को काफी उम्मीदें होंगी।

Share this story