IPL 2018 मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को दिया एक विशाल स्कोर

IPL 2018 मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को दिया एक विशाल स्कोर

डेस्क-IPL 2018 मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 194 रन बनाए और दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 53 रन की पारी खेली |

एविन लुईस के रूप में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा. आउट होने से पहले उन्होंने 28 गेंदों में 48 रन बनाए थे. लुईस को जेसन रॉय ने राहुल तेवतिया की गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया. लुईस के बाद मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा जब राहुल तेवतिया ने सूर्य कुमार यादव को एलबीडब्ल्यू कर दिया |

सूर्य कुमार यादव 32 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए. लुईस ने सूर्य कुमार यादव के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 102 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की थी. 16वें ओवर में मुंबई इंडियंस को डेनियल क्रिश्चियन ने लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए |

Share this story