महिलाओं को कलेक्टर ने दिए आत्मनिर्भर बनाने का सुझाव

महिलाओं को कलेक्टर ने दिए आत्मनिर्भर बनाने का सुझाव
  • महिलाओं को नहीं डरने की जरूरत मैं और प्रशासन आपके साथ खडा हैं माननीय रुचिका चौहान जी कलेक्टर जिला रतलाम
  • जूडो कराटे की राष्ट्रीय खिलाड़ी अनीता गहलोत जी द्वारा जूडो की तकनीक बताई गई।
रतलाम -मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (संस्था) रतलाम द्वारा स्थानीय नारायणी पैलेस पर महिलाओं हेतु आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अपने विचार रखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है उन्हें बचपन से ही आत्मनिर्भर बनाने की शिक्षा देनी होगी।
बेटा और बेटी में किसी भी प्रकार का भेद भाव नहीं करना चाहिए, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के उत्थान की चलाई गई हैं । साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी को किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है,प्रशासन और मैं आपके साथ सदैव खड़े हैं, जिस राष्ट्र में प्रत्येक महिलाएं शिक्षित होगी उस राष्ट्र को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता।
डॉ. सुश्री ध्वनि शर्माजी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा युवा मोर्चा आणन्द गुजरात ने कहा कि शारीरिक आत्मरक्षा के साथ साथ मानसिक आत्मरक्षा की आवश्यकता है यदि महिलाएं मानसिक रूप से सशक्त होंगी तो कन्या भ्रूण हत्या, गुड टच बैड टच, व दहेज प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा, जैसी कुरीतियों को दूर कर सकती हैं छोटी-छोटी बच्चियों को मानसिक रूप से शिक्षित करना जरूरी है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर जागरुक होने की आवश्यकता है, ताकि हर बेटी की सुरक्षा हो सके।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी *श्रीमती सुलोचना शर्मा जी* ने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज की पहचान है।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड *श्री राजेंद्र खिंची जी* ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग प्राप्त करने से मनोबल बढ़ेगा।
जिला जन अभियान समिति के उपाध्यक्ष *श्री अशोक पाटीदार* ने कहा कि समाज सेवी संगठनों को संस्कारवान समाज स्थापना के लिये पुरजोर प्रयास करना आवश्यक है।
रतलाम शहर महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए जूडो कराटे की राष्ट्रीय खिलाड़ी अनीता गहलोत जी द्वारा जूडो की तकनीक बताई गई और किस तरह से महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले हमले से बचाव करना चाहिए अपनी तकनीक द्वारा बताया कार्यक्रम में कलेक्टर जिला रतलाम सुश्री रुचिका चौहान जी रतलाम, पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा डॉ ध्वनि शर्मा,
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड
श्री राजेंद्र खींची जी रतलाम, समाजसेवी श्री रमेश तिवारी
जिला जन अभियान समिति के उपाध्यक्ष श्री अशोक पाटीदार, समाजसेवी श्री अनिल कटारिया जी (डी.पी. ज्वेलर्स )आदि।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर श्री गुर्जर गोंड़ ब्राह्मण महिला नगर सभा रतलाम की महिलाओं का सम्मान, करनी सेना की महिलाओं का सम्मान, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय का सम्मान,स्वच्छ भारत प्रेरक की टीम व जितेन्द्र राव का सम्मान,तेजस्वी दल का सम्मान, सीनियर सिटीजन की सुश्री शाबाना खान,कुश्ती में सम्भाग विजेता खुशी पांड्या, अलीशा पांड्या दोनों बहनों का सम्मान, सुनीता सिसोदिया, तैराकी कोच राजा भैया सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। संगठन की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की महासचिव श्रीमति ज्योति साल्वी, प्रदेश अध्यक्ष कचरू राठौड़ जी ,मदन खेमेसरा जी, प्रदेश सचिव गगन वर्मा जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिपालसिंह वाघेला जी,संजय पांचाल,सचिन तिवारी,सुमिता राहोरि, सोनू नेका, वैभव शर्मा ,ताहिर अली नजमी,आशिष मूणत,पंकज शर्मा ओर भी कई पदाधिकारी मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री शबाना खान के द्वारा किया गया।

Share this story