तीन नाबालिगों का शव पेड़ से लटका मिला

तीन नाबालिगों का शव पेड़ से लटका मिला

राजस्थान-राजस्थान के बाड़मेर जिला स्थित सुदूर स्वरूप का टाला गांव में तीन नाबालिगों की मौत के बाद से तनाव का माहौल है। जब गांव वाले सो कर उठे तो उन्हें एक पेड़ से 3 शव लटकते हुए दिखे। इनमें से दो दलित लड़कियां थीं, जबकि एक मुस्लिम लड़का था। तीनों ही नाबालिग थे। इन तीनों की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मृतक लड़कियों में से एक के पिता भैरू मेघवाल (41) ने कहा, मेरी बेटी (13) और भतीजी (12) गुरुवार रात घर में हमारे साथ सोई हुई थी। आधी रात को जब हमारी नींद खुली तो पता चला कि वे लापता हैं। उनके शव रविवार सुबह मिले। हमें विश्वास है कि उन्हें अगवा करके रेप किया गया, फिर उनकी हत्या कर दी गई।

  • भैरू यह बताने में नाकाम रहे कि कैसे इन दोनों लड़कियों को उनके घर से जबरन अगवा कर लिया गया |
  • जबकि परिवार के सदस्य लड़कियों के साथ ही सो रहे थे।
  • वहीं, दूसरी मृतक लड़की के पिता ने 17 साल के देशल खान पर शक जताया |
  • जिसका शव भी लड़कियों के साथ लटकता मिला। भैरू मेघवाल ने कहा |
  • एक साल पहले हमने एक पंचायत बुलाई थी। वहां मैंने शिकायत की थी कि देशल अक्सर हमारे घर के आसपास मंडराता रहता है।
  • वह अच्छा लड़का नहीं था। उसके कुछ दोस्त अक्सर गांव में हंगामा करते थे।

Share this story