लंदन में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

लंदन में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें भारत और विदेश दोनों जगह मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं. ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन शादी समारोह के कारण प्रियंका एक बार फिर से चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 मई को होने वाली इस शाही शादी की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका का नाम भी शमिल है. हालांकि अभी उन्होंने इस शादी में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है.

प्रिंस हैरी और मर्केल की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा को भी इनविटेशन भेजा गया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यही कहा जा सकता है कि प्रियंका इस शादी में शामिल हो सकती हैं. कुछ दिनों पहले प्रियंका को लंदन में देखा गया था जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इसी सिलसिले में यहां आई हैं. इससे पहले जब प्रियंका से इस सवाल से इस बारे में पूछा गया तो कुछ खास अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कुछ समय में सभी को पता चल जाएगा.

कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक फैन ने प्रियंका से इस बारे में सवाल किया. प्रियंका ने कहा “मुझे इस समय अपनी हैट की चिंता है. मैं नहीं जानती कि मैं उसमें परफेक्ट लगूंगी या नहीं.” आपको बता दें कि प्रियंका ने मेगन के उपर एक लेख भी लिखा है.

कुछ दिन पहले TIME मैगजीन ने 100 बेहद प्रभावशाली लोगों की एक लिस्ट निकाली है जिसमें प्रियंका का भी नाम है. उन्होंने लिखा ”खान-पीने और बातों के अंतहीन सफर के बीच मैने यह महसूस किया कि मर्केल को दुनिया की चिंता की फिक्र है. मर्केल के साथ होते हुए आप देखते हैं कि आप सही इंसान के साथ हैं.”

Share this story