सोनम कपूर के गाने पर श्रीदेवी ने किया था डांस ,वायरल हुआ विडियो

सोनम कपूर के गाने पर श्रीदेवी ने किया था डांस ,वायरल हुआ विडियो

डेस्क-सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है |सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं| ये अनिल कपूर के परिवार की दूसरी पीढ़ी की पहली शादी होगी| शादी की तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है| जिसमें श्रीदेवी सोनम कपूर के गाने 'प्रेम रतन धन पायो' पर डांस कर रही हैं| उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी डांस करती नजर आ रही हैं| शादी के मौके पर सोशल मीडिया यूजर्स श्रीदेवी को याद कर रहे हैं|

ये वीडियो साल 2015 का अनिल कपूर के घर करवाचौथ पार्टी के वक्त का है. इस वीडियो को श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. जिसे सोशल मीडिया पर फिर देखा जा सकता है| सोनम कपूर की शादी मुंबई से ही होगी| दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है. शादी 8 मई को मुंबई में होगी|

  • सोनम कपूर के बंगले पर साज सज्जा सहित शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं
  • 32 वर्षीय अभिनेत्री और दिल्ली के फैशन कारोबारी के बीच पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहे थे|
  • दोनों को अकसर साथ देखा जाता रहा है |
  • उन्होंने अपने संबंधों को लेकर कभी भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा था|

Share this story