शादी के बाद क्या सोनम कपूर अपने पति के साथ जायेंगी कान्स

शादी के बाद क्या सोनम कपूर अपने पति के साथ जायेंगी कान्स

डेस्क -कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल सोनम कपूर के लिए होने वाला है खास क्योंकी इस बार वह एक शादीशुदा महिला के रूप में कान्स पहुंचेगी| यह भी अंदाजा लगाया जा रहा कि इस बार वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ कान्स जा सकती है| सोनम कपूर शादी के 6 दिन बाद 14 और 15 मई को कांस में रेड कारपेट पर चलेंगी. ऐसे में बताया गया था कि शादी के बाद सोनम इस बार कान्स में पति आनंद आहूजा के साथ हिस्सा ले सकती हैं| सोनम की शादी की तैयारी पुरे जोर शोर पर चल रही है |
सोनम शादी के ठीक बाद हनीमून पर भी नहीं जाएंगी| वे अक्टूबर नवंबर में जाएंगी. हाल ही में सोनम की शादी की तैयारियों के कुछ वीडियो सामने आए| इन वीडियो में डांस की रिहर्सल हो रही है| वरुण धवन,अर्जुन कपूर और करण जौहर सोनम के घर पहुंचे हैं| सभी डांस की तैयारी कर रहे हैं|

8 मई को होने जा रही सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है. सोनम की शादी पर मेहमानों को सादगी भरे अंदाज के साथ इकोफ्रेंडली कार्ड भेजकर निमंत्रण भेजा गया है. कार्ड की तस्वीरें सामने आ गईं हैं. ये कार्ड नेचुरल ग्रीन कलर का है. शादि‍यों की तैयारी में कपूर खानदान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जुट गया है|

Share this story