विधायक विमल चोपड़ा करेंगे कलेक्टर के खिलाफ आमरण अनशन

विधायक विमल चोपड़ा करेंगे कलेक्टर के खिलाफ आमरण अनशन

महासमुंद- क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने के विरोध में यहां के निर्दलीय विधायक डॉ. विमल चोपड़ा मंगलवार 8 मई को कलेक्टोरेट में कलेक्टर के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे। विधायक के मुताबिक क्षेत्र के लोग बहुत परेशान हैं क्योंंकि बार-बार चक्कर काटने के बाद भी उनके नियमित काम नहीं हो रहे हैं।

विधायक डॉ. विमल चोपड़ा लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर से मिले थे, लेकिन ये काम फिर भी नहीं हुई। इतना ही नहीं विधायक का कहना है कि कलेक्टर द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भवन नियमितीकरण के लिए सभी औपचारिकता पूरी करने के बावजूद उनके कार्यकर्ता राकेश सचदेव से कलेक्टोरेट में वॉटर कूलर लगवाने की हो रही मांग। इन्हीं तमाम मामलों को लेकर विधायक ने आमरण अनशन की घोषणा की है।

25 हजार का शुल्क जमा कराने के लिए वे तैयार हैं

  • नागरिक राकेश सचदेव ने बताया कि खरोरा में उनकी जमीन का डायवर्शन कराने के लिए फाइल लंबित है।
  • निर्धारित 25 हजार का शुल्क जमा कराने के लिए वे तैयार हैं।
  • लेकिन कलेक्टर ने इस कार्य के लिए sdm ऑफिस में वॉटर कूलर लगवाने को कहा जा रहा है।
  • सचदेव का कहना है कि वो इतनी राशि दे पाने की सक्षम नहीं है। इस पर कलेक्टर नहीं माने।
  • तब सचदेवा ने विधायक चोपड़ा से कलेक्टर की फोन पर बात कराई। इसके बाद भी काम नहीं हुआ।
  • सचदेव ने बताया कि उनका डायवर्जन का काम अब तक नहीं हुआ है।

Share this story