सोनम की शादी में बेहद खूबसूरत नजर श्रीदेवी की बेटियां

सोनम की शादी में बेहद खूबसूरत नजर श्रीदेवी की बेटियां

डेस्क -सोनम कपूर जो अब मिसेस आहूजा बनने जा रही हैं| एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। सोनम अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं| सोनम और आनंद समेत सभी रिश्तेदार और बॉलीवुड के कई स्टार्स सोनम की शादी अटेंड करने गुरूद्वारे पहुंच चुके हैं| 11 बजे से लेकर 12:30 बजे तक सोनम और आनंद की शादी की रस्मे निभाई जाएंगी|कुछ देर पहले ही दुल्हन बनी सोनम और दूल्हा बने आनंद की तस्वीरें सामने आई थी जिसमे दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे| श्री देवी की दोनों बेटियां जहान्वी कपूर और ख़ुशी कपूर की भी तस्वीरे सामने आई हैं|

कुछ अलग अंदाज में दिखी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी-खुशी कपूर

जहान्वी ने पिंक कलर का लहंगा पहना हैं इसके साथ उन्होंने ब्लू रंग का दुप्पटा भी लिया हैं|इसके साथ ही ख़ुशी ने भी येलो कलर का लहंगा पहना हैं| दोनों ही बहने बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं|वही बोनी कपूर भी पिंक कलर के कुर्ते में दोनों बेटियों के साथ नजर नजर आये |आज शाम होटल 'द लीला' में सोनम और आनंद की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज़ होगी| यहाँ शादी का जश्न मनाया जाएगा जिसमे सभी लोग जमकर डांस करेंगे|

इन सितारो ने की शिरकत

26 बैंडस्टैंड रोड पर स्थित इस बंगले का नाम रॉकडेल है, जो कि बेहद खूबसूरत है। यह बंगला मुंबई की सबसे महंगी जगहों में से एक जगह पर स्थित है। सोनम की शादी में अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ तो संजय कपूर वाइफ महीप कपूर के साथ वैन्यू पर पहुंचे। करीना कपूर हसबैंड सैफ अली खान बेटे तैमूर और बहन करिश्मा कपूर भी हुई शामिल |

Share this story