इस लव बर्ड के शादी में शामिल न होने पर सोनम कपूर हुई भावुक, बोली- ऐसी बात

इस लव बर्ड के शादी में शामिल न होने पर सोनम कपूर हुई भावुक, बोली- ऐसी बात

डेस्क - बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को शादी के बंधन में बंध गईं। ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को लंबे समय तक डेट करने के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित घर में दोनों ने सात फेरे लिए। इस ग्रैंड फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटिज शामिल हुए। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान समेत सलमान और शाहरुख ने भी शादी में जमकर धमाल मचाया। मगर इस शादी में एक लव बर्ड नदारद रहा। जी हां, हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जिन्होंने पिछले साल दिसम्बर के समय इटली में जाकर शादी की थी वह इस शादी में नहीं शामिल हो सके। विराट जहां आईपीएल 2018 में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई में व्यस्त हैं तो उनकी बैटर हाफ अनुष्का मैदान में अपने हब्बी को चीयर करती नजर आती हैं।

शायद यह बिजी शेड्यूल ही इस फंक्शन से नदारद होने की वजह हो। बहरहाल अनुष्का ने सोनम को उनकी शादी की मुबारकबाद ट्विटर के माध्यम से दी। सोनम कपूर को उनके आने वाले नए जीवन की शुभकामनाएं देते हुए अनुष्का ने लिखा कि 'आप दोनों को ही आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

हमारे इस क्लब में स्वागत है।इस खास संदेश के बाद सोनम ने भी अनुष्का को जवाब देने में देर नहीं लगाई। सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आपका बहुत–बहुत धन्यवाद अनुष्का लेकिन हम दोनों ने आपको और विराट को इस शादी में काफी मिस किया, आप दोनों को ढेर सारा प्यार।'

Share this story