कर्नाटक चुनाव 222 सीटों के लिए सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू है अबतक 10.6 प्रतिशत हुआ मतदान
May 12, 2018, 05:10 IST
कर्नाटक-कर्नाटक में 2600 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए आज मतदाता सुबह से ही अपने- अपने घरों से निकल चुके हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। कर्नाटक से आ रही खबरों के बीच जगह-जगह बूथों पर मतदाता लंबी कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को राज्य की 224 में से 222 सीटों पर मतदान जारी हैं। राज्य के 4.97 करोड़ मतदाता 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाने के लिए कतार में लगे हुए हैं।
10,6% voting till 9 am in #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/gvCJHFXhcl
— ANI (@ANI) May 12, 2018