होठों के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलु उपाय

होठों के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलु उपाय

डेस्क - होठों के कालेपन को दूर करने के लिए क्या करें घरेलु उपाय | गुलाबी होंठ किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं| कुछ महिलाएं तो लिपस्टिक लगाकर अपने होंठो का कालापन छिप लेती हैं | सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि आखिर होंठ काले कैसे हो जाते हैं| कई बार सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में होने की वजह से, किसी तरह की एलर्जी होने से, सस्ती क्वालिटी के कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से, तंबाकू खाने से, बहुत अधिक सिगरेट पीने से या फिर कैफीन की बहुत ज्यादा मात्रा का सेवन करने से होंठ काले हो जाते हैं| कई बार ये हॉर्मोनल इम्बैलेंस की वजह से भी हो सकता है| कई लड़कियां तो अपने होंठों के कालेपन को छुपाने के लिए लिपस्टिक का भी इस्तेमाल करती हैं, पर लगातार लिपस्टिक के इस्तेमाल से होठों की नेचुरल खूबसूरती खत्म हो जाती है| सभी मौसमों में होठों से जुड़ी कोई ना कोई समस्या लड़कियों को परेशान करती ही रहती है|लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण होठ फटने लगते हैं| और जिसके कारण होठों का रंग काला हो जाता है |

होठों के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलु उपाय

  • अगर आपके होंठ फटे हुए हैं, तो इसे ठीक करने के लिए थोड़े से ऑलिव ऑयल में वैसलीन मिलाकर दिन में तीन से चार बार अपने होठों पर लगाएं|
  • ऐसा करने से आपके फटे होंठ ठीक हो जाते हैं, और साथ ही इन का कालापन भी दूर हो जाता है|
  • फटे होठों की समस्या को दूर करने के लिए अपने होठों पर दिन में चार पांच बार शहद लगाएं|
  • ऐसा करने से आपके होठों का कालापन दूर हो जाता है|
  • अपने होठों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए मलाई में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अपने होठों पर लगाएं|
  • ऐसा करने से आपके होंठ फटना बंद हो जाएंगे, और इनका कालापन भी दूर हो जायेगा|
  • 3-एक चम्मच गुलाबजल में 3-4 बूँद ग्लिसरीन मिलाकर रख लें इसे दिन में 3-4 बार लगाने से फटे होंठ ठीक हो जाते है| और इससे हमारे होंठ गुलाबी और सॉफ्ट हो जाते है|
  • होंठो पर हरी धनिया की पत्तियों का रस लगाने से होंठ मुलायम हो जाते है|
  • होंठो का कालापन दूर करने और उनको गुलाबी बनाने के लिए होंठों पर नींबू का रस लगायें
  • रात को सोने से पहले होंठो पर मक्खन लगायें, इससे फटे होंठ ठीक होकर सॉफ्ट बनते है|

Share this story