जानिए देशी चना खाने से क्या क्या फायदे होते है

जानिए देशी चना खाने से क्या क्या फायदे होते है

हेल्थ डेस्क-देशी चना न्यूट्रिएंट्स के मामले में बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से ज्यादा फायदेमंद होता है। भिगोए हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स खूब होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी हेल्पफुल होते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति के लिए चने खाने के अपने फायदे हैं, लेकिन खासकर पुरुषाें को तो ये जरूर खाने चाहिए। मुट्ठी भर चने लेकर साफ कर लें। इन्हें साफ मिट्टी या चीनी मिट्टी के बर्तन में डालकर ऊपर से इतना साफ पानी डालें कि चने पूरी तरह भीग जाए। रात भर चनों को इस पानी में भीगे रहने दें। सुबह चने निकालकर अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। चाहें तो चने का पानी भी छानकर पी सकते हैं। इससे फायदा दोगुना हो जाएगा।

रोज सुबह भीगे हुए चने खाने के फायदे

1. ताकत और एनर्जी -भीगे चने ताकत और एनर्जी का बहुत बड़ा सोर्स हैं। रेग्युलर खाने से कमजोरी दूर होती है।

2. कब्ज़ से राहत - भिगोए हुए चने में ढेर सारे फाइबर्स होते हैं। ये पेट को साफ़ करते है और डाइजेशन बेहतर करते हैं।

3. बढ़ेगा स्पर्म काउंट - सुबह 1 चम्मच शक्कर के साथ मुट्ठी भर भीगे हुए चने खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है।

4. बढ़ेगी फर्टिलिटी - रोज़ सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने शहद के साथ लेने से फर्टिलिटी बढ़ती है।

5. यूरिन प्रॉब्लम - भीगे चने के साथ गुड़ खाने से बार-बार यूरिन जाने की प्रॉब्लम ठीक हो जाती है। पाइल्स से भी राहत मिलती है।

6. हेल्दी स्किन - बगैर नमक डाले चबा-चबाकर खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है। खुजली, रैशेज़, जैसी स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं।

Share this story