ये है भारत के आज तक कुछ अनसुलझे रहस्य

ये है भारत के आज तक कुछ अनसुलझे रहस्य

डेस्क-आज हम आपको दुनिया भर में कई ऐसे रहस्य है जिसे हम आज भी अंजन है कुछ ही खबरों के बारे में हम आज आपको लोगो को बताने जा रहे है दुनिया भर में ना जाने कितनी ऐसी बाते हैं और कितनी ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हैं और इन जगहों के रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। भारत में भी ना जाने कितने ऐसे रहस्य छुपे हैं जो आज तक अनसुलझे ही हैं। आइये आपको बताते हैं भारत की कुछ जगहों के उन रहस्यों के बारे जो आज तक अनसुलझे हैं।

कुछ ना खाकर भी हैं जिन्दा
एक इंसान बिना कुछ खाये कितने दिन जिन्दा रहेगा, एक समय बाद उसे जिन्दा रहने के लिए कुछ खाना ही पड़ेगा नहीं तो उसका शरीर जवाब दे देगा और उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन भारत के प्रहलाद भाई मगन लाल जानी नाम के एक साधू कुछ भी नहीं खाते फिर भी ये सालों से जिन्दा हैं। देश विदेश के कई बड़े डॉक्टर्स इन पर रिसर्च कर चुके हैं और जांच कर चुके हैं की आखिर ये बिना कुछ खाये जिन्दा कैसे रह रहे हैं। लेकिन आज तक ये आश्चर्य बना हुआ है और कोई पता नहीं लगा पाया की बिना कुछ खाये ये साधू जिन्दा कैसे है।

मुंहनोचवा
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में एक विचित्र सी वास्तु देखने को मिली थी जिसने अपने हमले से कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई, कुछ लोगों की तो मौत हो गई थी। उस समय यहाँ के लोगों में इसका बहुत ज्यादा खौफ हो गया था जिसे इन्होंने मुंहनोचवा नाम दिया। लेकिन आज तक कोई पता नहीं लगा पाया की ये वस्तु क्या थी और क्यों हमले करती थी।

छत्तीसगढ़ की रहस्यमयी रॉक पेंटिंग
छत्तीसगढ़ के चमारा क्षेत्र की गुफाओं में कुछ रॉक पेंटिंग्स बनी हैं जिन्हें 10,000 साल पुरानी रॉक पेंटिंग्स बताया जाता है। इस पेंटिंग में एलियंस की उड़नतश्तरी का चित्र बना है जिसमे दिखाया गया है की कुछ एलियंस मानवों का अपहरण कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की उनके पूर्वजों के अनुसार यहाँ से वाकई में एलियंस इंसानों का अपहरण कर साथ ले जाते थे। लेकिन आज तक कोई ये पता नहीं लगा पाया की इन पेंटिंग का असली रहस्य क्या है और किसने ये पेंटिंग बनाई हैं।

Share this story