मुंबई ट्रैफिक पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

मुंबई ट्रैफिक पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । मुंबई ट्रैफिक पुलिस का ट्विटर अकाउंट लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए रोचक तरीके ढूंढता रहता है, ये तरीके रोचक होने के साथ-साथ मजेदार भी होते हैं। अभी हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसा रोचक ट्वीट किया जिस पर उसे कई मजेदार प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं साथ ही वह लोगों को सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरुक भी कर रहा है।

तो आइये आपको बताते हैं इस मजेदार ट्वीट के बारे में बॉलीवुड की फिल्म 'पापा कहते हैं' का वो गाना घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही...... तो आप सबने सुना ही होगा, जी हां... मुंबई पुलिस ने इसी गाने को मीम बनाकर पेश किया है। इसमें एक युवा घर से निकलता है और कुछ दूर जाते ही हैलमेट न होने की वजह से उसका चालान हो जाता है। इसी रोचक मीम के कारण मुंबई पुलिस की हर जगह जमकर तारीफ हो रही है।
इस ट्वीट को हजारों लोगों के लाइक्स मिल रहे हैं साथ ही इसे हजारों बार री-ट्वीट भी किया जा चुका है।

इसी तरह एक लड़की ने ट्वीट किया है घर से निकलते ही मेरी कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इसी तरह जिसने भी ये मुंबई पुलिस का ये मैसेज देखा, वो खुद को उसपर अपनी टिप्पणी करने से रोक नही पाया।

Share this story