काले ब्राह्मण के सवाल पर HSSC चेयरमैन को सस्पेंड करने के आदेश जारी, ये शख्स करेंगे जांच

काले ब्राह्मण के सवाल पर HSSC चेयरमैन को सस्पेंड करने के आदेश जारी, ये शख्स करेंगे जांच

चंडीगढ़। हुडा के जूनियर सिविल इंजीनियरिंग पद के लिए 10 अप्रैल को हुई परीक्षा में पूछे गए काले ब्राह्मण के आपत्तिजनक सवाल पर एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती को सस्पेंड करने के लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की ओर से उन्हें जांच चलने तक सस्पेंड किया गया है। चेयरमैन की भूमिका की जांच रिटायर्ड जस्टिस दर्शन सिंह को सौंप दी गई है। राज्यपाल ने जांच पूरी करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। बता दें कि 17 मई को ब्राहम्ण समाज के लोगों ने सीएम से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें मनाने के लिए सीएम ने सस्पेंड करने के आदेश दिए थे।

सीएम ने मांगी थी सार्वजनिक माफी
- सीएम मनोहर लाल ने समाज के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। वहीं परीक्षा के पेपर तैयार करने वाली कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने और प्रकाशक को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए थे।

ये था विवादित सवाल
- हरियाणा में कौन सा अपशकुन नहीं माना जाता?
(क) खाली घड़ा (ख) फ्यूल भरा कास्केट
(ग) काले ब्राह्मण से मिलना (ग) ब्राह्मण कन्या को देखना

विवादःक्या आयोग काले ब्राह्मण से मिलने को विवाद मानता है।

आगे क्या : भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो सकती हैं
जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उन्हें भी केस में शामिल किया जाएगा। यदि चेयरमैन दोषी पाए गए तो उन पर भी एक्शन लिया जा सकता है। आयोग के सीनियर मेंबर को कार्यवाहक चेयरमैन बनाया जा सकता है। कई भर्तियों की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Share this story