राहुल गुप्ता बने पहले छत्तीसगढ़ी, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

राहुल गुप्ता बने पहले छत्तीसगढ़ी, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के राहुल गुप्ता ने प्रदेश में इतिहास रच दिया है। राहुल ऐसे पहले छत्तीसगढ़ी बन गए हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने में सफलता हासिल की है।मिली जानकारी के मुताबिक इस उपलब्धि को पाने के प्रयास में राहुल एक बार गंभीर घायल भी हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गुप्ता ने यह विलक्षण कारनामा बीते 14 मई को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रहे बर्फीले तूफान के बीच किया। सुबह के करीब सात बजे उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया।

2018 में एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय

  • राहुल माउंट ऐवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले छत्तीसगढ़िया के साथ-साथ वर्ष 2018 के पहले भारतीय भी हैं।
  • राहुल गुप्ता के साथ 22 अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही दल में शामिल थे।
  • राहुल की यह यात्रा 8 अप्रैल को शुरु हुई।
  • नेपाल होते हुए राहुल बेस कैंप पहुंचे और पाँच कैंपों से होते हुए 22 दिनों में 14 मई को सुबह सात बजे एवरेस्ट पर तिरंगा और छत्तीसगढ शासन का मोनो लगा कैप्शन वहां लहराया।
  • गौरतलब है कि नेपाल के काठमांडू स्थित अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे राहुल गुप्ता बर्फीले तूफान की वजह से लेने ब्लाइंडनेस और फ्रोस्ट बाइट के शिकार हो गए हैं।

Share this story