इन कारणों से बढ़ जाती है गर्मियों में अस्थमा की प्रॉब्लम

इन कारणों से बढ़ जाती है गर्मियों में अस्थमा की प्रॉब्लम

डेस्क - गर्मियों में इन कारणों से बढ़ जाती है अस्थमा की प्रॉब्लम| अस्थमा श्वसन संबंधी बीमारी होती है| अस्थमा की बीमारी होने पर सांस लेने में दिक्कत होती है| जिसके कारण सांस की नली में सिकुड़न और सूजन आ जाती है| जिससे सांस लेने में तकलीफ सांस लेते वक्त आवाज आना सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो जाती हैं| कई लोगों को ऐसा लगता है कि अस्थमा सर्दियों में होने वाली बीमारी है|पर हम आपको बता दें कि अस्थमा की समस्या गर्मियों के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है| गर्मी की तेज गर्म हवाएं धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है|

कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है

1- गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाओं के कारण अस्थमा की समस्या तेज हो जाती है इस मौसम में सर्द गर्म होने से भी अस्थमा की समस्या तेज हो सकती है| अगर आप सीधे एसी से निकल कर धूप में आ जाते हैं तो इससे आपको अस्थमा अटैक भी आ सकता है|

2- मौसम में बदलाव आते ही अस्थमा मरीजों को समस्याएं होने लगती हैं| डॉक्टर के अनुसार गर्मियों के मौसम में सावधानी नहीं रखने से अस्थमा अटैक आ सकता है| बदलते मौसम में इंफेक्शन के कारण भी अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है|

3- गर्मियों के मौसम में तेज हवाओं के कारण धूल मिट्टी ज्यादा उड़ती है| जिससे अस्थमा के मरीजों को एलर्जी होने की संभावना रहती है| नियमित उपचार और परहेज करने पर आप अस्थमा को कंट्रोल कर सकते हैं|

4- तेज गर्मी से आकर ठंडा खा लेने से खांसी कफ और गले में इंफेक्शन हो जाता है| सामान्य लोगों की अपेक्षा अस्थमा के मरीजों को इन्फेक्शन होने पर सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है| कई बार अस्थमा के मरीजों को इनहेलर का भी इस्तेमाल करना पड़ता है|

Share this story