जैसे ही बना तरीफां गाना जमकर थिरकीं करीना और सोनम

जैसे ही बना तरीफां गाना जमकर थिरकीं करीना और सोनम

डेस्क -करीना और सोनम तरीफां गाने पर जमकर थिरकीं| मुंबई में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का म्यूज़िक लॉन्च किया गया| म्यूज़िक लॉन्च के मौके पर फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर खान सोनम| कपूर स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया काफी मस्ती करती नजर आईं| अब इसी इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ‘वीरे’ की पूरी टीम रैपर और सिंगर बादशाह के ‘तरीफां’ वाले गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं|

सभी लोग गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं| लेकिन करीना कपूर खान और सोनम जिस तरह मस्ती के मूड में दिख रही हैं वो बेहद शानदार है| करीना कपूर इस इवेंट में ब्लैक रंग की बेहद बोल्ड ड्रेस में पहुंची थीं| वहीं सोनम कपूर ग्रीन रंग की स्टाइलिश गाउन में नजर आई थीं|

वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में जुटी एक्ट्रेस करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं| मंगलवार को उन्होंने एक्ट्रेस सोनम कपूर स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ 'वीरे दी वेडिंग' का म्यूजिक लॉन्च किया| बादशाह नेहा कक्कड़ समेत फिल्म की म्यूजिक डायरेक्टर्स मौके पर मौजूद रहे|प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर भी इवेंट का हिस्सा बने| म्यूजिक लॉन्च में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने जमकर डांस मस्ती की है| इसका अंदाजा आप फंक्शन के वीडियो से लगा सकते हैं|

म्यूजिक लॉन्च के वीडियो

#veerediwedding music launch

A post shared by Sohel F Fidai (@sohelfidai53) on

Share this story