एक ग्लास लस्सी रोज पीने से होते हैं कई फायदे जाने कैसे

एक ग्लास लस्सी रोज पीने से होते हैं कई फायदे जाने कैसे

डेस्क - एक ग्लास लस्सी रोज पीने से होते हैं कई फायदे जाने कैसे |गर्मियों के दिनों में धूप की तपिश से बचने के लिए लोग लस्सी का सेवन करते हैं। लस्सी का सेवन करने से आपको कई पोषक तत्व आसानी से मिल जाते है। जैसे केल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। इसे पीने के कई फायदे है आइए जानते हैं|

बॉडी हीट कंट्रोल करता है

  • लस्सी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और पानी की मात्रा आपके शरीर की नमी को बनाए रखते हैं।
  • साथ ही शरीर की गर्मी को भी नियंत्रित रखती है।

इम्युनिटी पॉवर

  • लैक्टिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाती है।

पाचन तंत्र के लिए बेहतर

  • लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है |
  • जिस वजह से इसके सेवन से पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
  • अगर आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक गिलास लस्सी पी लें कुछ ही देर में तकलीफ दूर हो जायेगी।
  • लंच के बाद इसका सेवन सबसे उपयुक्त माना जाता है।

एसिडिटी से राहत

  • जो लोग हमेशा एसिडिटी की समस्यासे परेशान रहते हैं |
  • उन्हें लस्सी का सेवन ज़रूर करना चाहिये। लस्सी की तासीर ठंडी होती है|
  • जिस वजह से हार्टबर्न या अपच की समस्या से राहत दिलाने में यह बहुत असरदार है।
  • वजन घटाने में कारगार
  • लस्सी में कैलोरी की मात्रा बबुत कम होती है और फैट भी नहीं होता है।
  • यह फैट जो आम तौर पर पेट और भोजन नली के अंदर की दीवारों में जम जाता है |
  • उसको निकलने में मदद करता है |

Share this story