कर्नाटक के दूसरी बार CM बने कुमारस्वामी राज्यपाल ने दिलाई शपथ

कर्नाटक के दूसरी बार CM बने कुमारस्वामी राज्यपाल ने दिलाई शपथ

कर्नाटक-एचडी कुमारस्वामी ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. वहीं कांग्रेस के जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंच पर विपक्षी एकजुटता की तस्वीर भी देखने को मिली. मंच पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री और एचडी कुमारस्वामी के पिता एचडी देवेगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा प्रमुख मायवती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी नजर आए |

इनके अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजित सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मंच पर दिखे थे |

Share this story