बृहस्पतिवार को करेंगे ये उपाय साथ ही इन 5 चीजों का दान बनाएगा आपको धनवान

बृहस्पतिवार को करेंगे ये उपाय साथ ही इन 5 चीजों का दान बनाएगा आपको धनवान

धर्मडेस्क - बृहस्पतिवार को करेंगे ये उपाय साथ ही इन 5 चीजों का दान बनाएगा आपको धनवान| बृहस्‍पतिवार का द‍िन भगवान श्री हरि व‍िष्‍णु और देव गुरू बृहस्पति को बहुत प्रिय है। ज्योतिष विद्वान कहते हैं सभी ग्रहों में बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह हैं क्योंकि इन्हें देव गुरू की पदवी प्राप्त है। ये भी कहा जाता है की इन्हें पीला रंग बहुत प्रिय है।गुरूवार के दिन पूजा में पीले रंग की चीजों का बहुत महत्व है। इससे श्री हरि और देवगुरू दोनों खुश होकर अपनी कृपा प्रदान करते हैं। जीवन में कभी भी सेहत धन सफलता और मनपसंद जीवनसाथी से संबंधित कोई भी समस्या नहीं होने देते है |

भारतीय सभ्यता में हर दिन का अलग महत्व है| खासतौर से गुरुवार को तो धर्म का दिन मानते हैं|गुरु को लेकर एक भी मान्यता है कि यह दूसरे ग्रहों के मुकाबले ज्यादा भारी होती है|इसलिए इस दिन कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए| जिससे शरीर या घर में हल्कापन आता हो| क्योंकि गुरु के प्रभाव में आने वाले कारक तत्वों का प्रभाव हल्का हो जाता है| वो काम कौन से हैं| जिन्हें गुरुवार को नहीं करना चाहिए|

इन चीजो का करना चाहिए दान

  • पीले फल-फूल, चने की दाल पीला चंदन पीली मिठाई मुनक्का पीली मिठाई पीले मक्के का आटा चावल और हल्दी का दान करना चाहिए।
  • इससे भी बढ़कर है केले का दान।
  • ये चीजें दान करने से व्यक्ति धनवान बनता है और परिवार में खुशियां आती हैं।

इन चीजो का करे सेवन

  • इस रोज पीले रंग की चीज़े खाने से स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होता है।
  • धन का अभाव नहीं रहता और असफलता कोसों दूर रहती है।
  • बुद्ध‍ि तेज़ होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
  • ज‍िन युवाओं को शादी के लिए पार्टनर न मिल पा रहा हो उन्‍हें पीले रंग की ज्यूलरी व कपड़े पहनने चाहिए।

चने की दाल और चावल को मिला कर श्री हरि विष्णु को खिचड़ी का भोग लगा कर बांटने और खाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। पुखराज पहनने से बृहस्‍पति देव का प्रिय बना जा सकता है। किसी कारणवश पुखराज न पहन सकते हो तो केले की जड़ भी पहनी जा सकती है।

गुरूवार के दिन इन धातुओं का दान और खरीद गुड लक माना जाता है -

  • गुरूवार को सोने तांबे और कांसे की धातुओं का दान और खरीद गुड लक लाती है।

वो काम कौन से हैं जिन्हें गुरुवार को नहीं करना चाहिए-

ना बाल धोएं ना कटाएं

  • महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है|
  • इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है|
  • ऐसे में गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं |
  • इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है|

शेविंग और नाखून काटने की मनाही

  • गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है|
  • जीव यानी कि जीवन|
  • जीवन से तात्पर्य है आयु|
  • गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है|
  • जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है|
  • उम्र में से दिन कम हो जाता है|

इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज

  • गुरुवार को नारायण का दिन होता है|
  • ये बात तो ठीक है|
  • पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे|
  • गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं|
  • पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं. साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है|

Share this story