मलमास में तुलसी पूजा करने से होता है लाभ जाने कैसे मिलेगी श्रीहरि की कृपा

मलमास में तुलसी पूजा करने से होता है लाभ जाने कैसे मिलेगी श्रीहरि की कृपा

डेस्क -मलमास में तुलसी पूजा करने से होता है लाभ जाने कैसे मिलेगी श्रीहरि की कृपा|16 मई मलमास प्रारंभ हो चुका है और हिन्दू धर्म के अंतर्गत यह महीना किसी भी शुभ कार्य के लिए सही नहीं माना जाता है। मलमासमें कोई भी नया कार्य जैसे कि गृह प्रवेश विवाह आदि से नहीं किए जाते। यह महीना मलमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है जो भगवान श्रीहरि को समर्पित है, इसलिए मलसाम में भगवान श्रीहरि की आराधना की जाती है, उन्हें प्रसन्न रखने के लिए विभिन्न पूजाएं और पाठ किए जाते हैं। भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा अत्यंत प्रिय है|इसलिए मलमास के दौरान तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन तुलसी पूजा के दौरान आपको क्या करना चाहिए और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए|

आइए जानते हैं की तुलसी पूजा करते समय क्या रखे ख्याल-

  • तुलसी के पौधे को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं और शाम के समय घी का दीपक भी जलाएं।
  • एक बात का ध्यान हमेशा रखें कि पूजा के दौरान कभी तुलसी के पौधे को स्पर्श ना करें।
  • दिन और रात के समय तुलसी पूजा करते समय तुलसी मंत्र “वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
  • पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।। एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता” का जाप अवश्य करें|
  • लेकिन एक बात का ध्यान आपको अवश्य रखना चाहिए कि शाम होने के बाद तुलसी के पौधे की परिक्रमा नहीं की जानी चाहिए।
  • तुलसी के इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी कृपा जातक पर बरसती है और
  • जीवन में आने वाली परेशानियां पहले ही मुंह मोड़ लेती हैं या आपसे दूर हो जाती हैं।
  • तुलसी पूजा करते समय साथ में शालीग्राम या सालीग्राम अवश्य रखें।
  • यह भगवान श्रीहरि का ही एक रूप है।
  • मलमास के दौरान तुलसी की अच्छी तरह साफ-सफाई की जानी चाहिए।
  • पत्ते खराब हो गए हैं, सूख गए हैं या पीले पड़ चुके हैं उन्हें हटा दें।
  • तुलसी में नियमित रूप से पानी डालें और गर्मी की कड़ी धूप से तुलसी को अवश्य बचाकर रखें।


Share this story