क्या आप जानते है प्याज के छिलके के ये चमत्कारी फायदे

क्या आप जानते है प्याज के छिलके के ये चमत्कारी फायदे

डेस्क - क्या आप जानते है प्याज के छिलके के ये चमत्कारी फायदे |प्याज किसी भी सब्जी के स्वाद को 2 गुना बढ़ा देता है| अक्सर लोग प्याज काटने के बाद इसके छिलके को कचरा समझ कर फेंक देते हैं| पर क्या आपको पता है कि प्याज के छिलके हमारी ब्यूटी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं|प्याज के छिलकों के इस्तेमाल से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं| प्याज एक ऐसी चीज़ जिसका इस्तेमाल हम हर सब्जी में करते हैं। प्याज खाने ऐसे बहुत से फायदे हैं, जिनका आप लोगों को पता नहीं होगा। दरअसल सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल न केवल खाना बनाने में बल्कि सलाद के रूप में भी किया जाता है। अक्सर लोग प्याज को छीलकर उसके छिलके को फेंक देते हैं लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ प्याज ही नहीं बल्कि उसके छिलके भी गुणकारी तथा चमत्कारी होते हैं। आइये जानते है प्याज के छिलके के ये चमत्कारी फायदे |

प्याज के छिलके के ये चमत्कारी फायदे

1- अगर आपकी स्किन पर एलर्जी की समस्या है तो प्याज के छिलकों को पानी में डालकर दो 3 घंटों के लिए छोड़ दें| बाद में इस पानी से अपनी त्वचा को साफ करें| नियमित रूप से ऐसा करने से आपको स्किन एलर्जी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा|

2- बालों के लिए भी प्याज के छिलके बहुत फायदेमंद होते हैं| आप इसके इस्तेमाल से अपने बालों को कंडीशनर कर सकते हैं| इसके छिलके के पानी से बालों को धोने से बालों में चमक आ जाती है|

3- चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए प्याज के छिलके के पानी से अपने चेहरे को धोएं| इसके अलावा प्याज के छिलकों के पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाए| ऐसा करने से भी दाग धब्बों की समस्या दूर हो जाती है|

प्याज के छिलकों का इस्तेमाल सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है

एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

  • प्याज के छिलके एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
  • आप चाहे तो इसे चाय या फिर सूप में डाल सकती है और पीते वक्त इन छिलकों को किनारे कर सकती हैं।
  • एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व शरीर को अंदर से साफ करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।

गले की खराश को भी कम करता है

  • गला खराब होने पर प्याज के छिलके कारगर होते हैं।
  • पानी में प्याज के छिलके उबाले और फिर उसे छाने।
  • इस पानी से गरारे करने पर गले को अराम मिलेगा और खराश जल्दी दूर हो जाएगी।

ब्लड प्रेशर कम करता है

  • प्याज के छिलके में क्वैरसेटीन नाम के फ्लेनोवोल की भारी मात्रा होती है|
  • जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।


Share this story