शनिदेव को प्रसन्न कंरने के बिलकुल सरल और उतम उपाय जानिए

शनिदेव को प्रसन्न कंरने के बिलकुल सरल और उतम उपाय जानिए

डेस्क-हिन्दू धर्म में शनि देव को मनुष्यों के कर्मो का दंड देने वाले न्यायाधीश कहा जाता हैं। वे सभी मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मो का फल देते हैं। अगर आपको शनि दोष हैं और आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज हम आपको शनी देव को मनाने के लिए ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने पर शनि देव आप पर प्रसन्न हो जायेंगे और आपके आपके जीवन से दुःख, कलेश, असफलता आदि को दूर करेंगे और अपनी कृपा आप पर बरसाएंगे।शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप आप शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करे। इसके अलावा निचे बताये गये कोई भी उपाय शनिवार के दिन से शुरू करे। शनि देव को अगर अपनी भक्ति और ज्योतिष उपाय से प्रसन्न कर लिया जाये तो व्यक्ति के सभी दुःख, कष्ट सभी का निवारण हो जाता हैं।

वैसे भी शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए सबसे उत्तम और सरल उपाय यह हैं की आप बुरे कर्म न करे, बल्कि अच्छे कर्म करे। आप हमेशा याद रखे की शनि देव शत्रु नहीं हैं, वे आपके मित्र हैं। लेकिन बुरे कर्म करने वाले लोगो को दंड देने के मामले में वे तनिक भी दया नहीं करते हैं, लेकिन अच्छे कर्म करने वाले लोगो के भाग्य को बदल देते हैं और उन्हें और भी ज्यादा शुभ फल देते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप उनका पूजन और व्रत शनिवार के दिन जरूर करे।

इसलिए शनि की दशा या साढ़े साती लगते ही व्यक्ति को अपने कर्मो के अनुसार फल भुगतना पड़ता हैं। जैसे व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्म होते हैं, वैसे ही उसका फल उसको भोगना पड़ता हैं। लेकिन कुछ उपाय करके आप शनी देव को प्रसन्न कर सकते हैं।

शनि देव को कैसे प्रसन्न करे

1. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करे और उस पेड़ पर सरसों का तेल चढ़ाये। ऐसा करने से शनि देव आप पर जल्दी खुश हो जाते हैं और आप पर कृपा करते हैं। लेकिन यह उपाय आपको सूर्योदय से पहले करना चाहिए, क्योंकि सूर्योदय से पहले पीपल की पूजा करने पर शनिदेव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

2. शनिवार के दिन स्नान करके शनिदेव की पूजा करे और काले तिल मिलाये हुए सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक करे। उसके बाद शनि देव के 108 नामो का सिमरन करे और शनिदेव से अपने दुःखो को दूर करने के लिए प्राथना करे। इस उपाय को करने से आपके सभी प्रकार के और बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं और आपकी मनवांछित इच्छा के पूरा होने के योग भी बनते हैं।

3. हर शनिवार के दिन बंदरो को गुड़ और काले चने के अलावा केला और मीठी लाइ खिलाने से शनिदेव के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायता मिलती हैं।

4. शनिवार के दिन स्नान करने के बाद साफ कपडे पहने और पीपल की जड़ में केसर, चावल, चन्दन और फूल मिलकर जल चढ़ाये। उसके बाद तिल का दिपक जलाकर नीचे लिखे मंत्र का जाप करे :-

मंत्र: आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्
देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:
विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम:

फिर पीपल की परिक्रमा करे और धुप, दिपक जला कर आरती करे। और बचा हुआ पानी घर में लाकर छिड़क दे। इस उपाय को विधिवत करने से शनिदेव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और इससे घर की सभी नकारात्मक उर्जा ख़त्म होने लगती हैं।

Share this story