आप पार्टी के विधायक के घर हुई फायरिंग

आप पार्टी के विधायक के घर हुई फायरिंग

नई दिल्ली । दिल्‍ली विधानसभा चुनाव-2015 में एतिहासिक जीत के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लगातार सुर्खियों में रहे हैं। इस बार मामला जनकपुरी से AAP विधायक राजेश ऋषि के साथ जुड़ा है। AAP विधायक राजेश ऋषि ने आरोप लगाया है कि उनके घर फायरिंग हुई है। विधायक के मुताबिक, उनके घर पर फायरिंग का वीडियो भी उनके पास है, दरअसल उन्होंने घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग होने की बात कही है।

राजेश के मानें तो रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे के कुछ लोग उनके घर के पास पहुंचे। पहले उनका किसी बात पर विवाद हुआ और फिर उन लोगों ने फायरिंग कर दी। विधायक का कहना है कि फायरिंग के बाद सभी लोग फरार हो गए। जिन लोगों को विधायक राजेश ऋषि के साथ विवाद हुआ, क्या वे उन्हें जानते थे? यह बात नहीं पता चल पाई है। उन्होंने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। हालांकि, पुलिस में अभी एफआइआर दर्ज नहीं की है।

विवादों में रहे हैं AAP विधायक राजेश ऋषि

1. जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि से दिल्ली पुलिस मुख्य सचिव पिटाई मामले में भी पूछताछ कर चुकी है।

2. चुनाव आयोग ने जिन 20 विधायकों की सदस्यता रद की थी, उनमें राजेश का नाम था।

3. आम आदमी पार्टी के जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने ट्विटर पर अरविन्द केजरीवाल पर इशारों ही इशारों में सवाल खड़े करते हुए सलाह दे डाली थी। राजेश ने ट्वीट में लिखा था- 'जिस राजा में घमंड होता है वह राजा अपने राज्य को खुद ही डुबो देता है।' हालांकि, बाद ही ऋषि ने यह ट्वीट हटा लिया था।

Share this story