गर्मियों में skin problems को दूर करते हैं ये फेस पैक

गर्मियों में skin problems को दूर करते हैं ये फेस पैक

गर्मियां शुरू होते ही त्वचा पर डलनेस साफ दिखाई देने लगती है। गर्मियों में skin problems शुरू हो जाती है |

डेस्क -गर्मियों की तेज धूप, धूल मिट्टी और पसीना skin से जुड़ी कई समस्या को पैदा करते है| गर्मियों में हमारी skin problemsबहुत काली हो जाती है |

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लड़कियों को रैशेज, खुजली, इरिटेशन और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं| इसलिए इस मौसम में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है|

skin problems को दूर करने के उपाए

लडकियां अपनी त्वचा को problems से बचाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं|इनमें केमिकल्स की भरपूर मात्रा होने के कारण स्किन को और भी नुकसान हो सकते हैं| आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से गर्मियों में भी आपकी त्वचा को ठंडक का अहसास होगा|

  1. खीरे में भरपूर मात्रा में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो skin को ठंडक प्रदान करते हैं|
  2. खीरे के इस्तेमाल से ड्राई skin की problem दूर हो जाती है|
  3. इसे इस्तेमाल करने के लिए खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें|
  4. अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें| बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें|
  5. अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आप के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बेस्ट रहेगा|
  6. इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो
  7. चम्मच गुलाबजल और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं|
  8. सूख जाने पर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें|
  9. गर्मियों के मौसम में पुदीने का फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है|
  10. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा कूल रहने के साथ-साथ पिम्पल्स से भी बची रहती है|
  11. इसे इस्तेमाल करने के लिए पुदीने के पत्तों को धोकर पीस लें|
  12. अब इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं|
  13. जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें|


Share this story