जानिए क्या एलियंस है रहस्य देखिए ये विडियो

जानिए क्या एलियंस है रहस्य देखिए ये विडियो

डेस्क-आप लोगो ने एलियंस का नाम तो सुना ही होगा इस पर फिल्म भी बन चुकी है |एलियंस और उड़नतश्तरी को लेकर हमेशा लोगों में उत्सुकता रही है। क्या वाकई में इनका अस्तित्व है। क्या पृथ्वी के अलावा कोई ग्रह है जहां पर एक दूसरी दुनिया है जो हम लोगों से ज्यादा विकसित है। क्या भविष्य में इंसान और एलियंस के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा होंगे। या ये सब केवल एक भ्रम है। एलियंस के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए नासा जल्द ही एलियंस से जुड़ी बड़ी घोषणा कर सकता है। किंग समूह एनॉनिमस ने। एनॉनिमस के अनुसार अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा एलियंस के वजूद को लेकर बड़ा खुलासा करने वाला है।

हैकिंग समूह एनॉनिमस के इन दावों का आधार नासा की ओर से हाल ही में की गईं कुछ अहम खोज हैं। नासा के एक प्रवक्ता ने अप्रैल में अमेरिकी कांग्रेस के सामने एलियंस की खोज से जुड़े कुछ संकेत दिए थे। साइंस मिशन निदेशालय के सहायक प्रबंधक प्रोफेसर थॉमस जुरबुचेन ने कांग्रेस के सामने कहा था कि हाल के दिनों में नासा को कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

  • नासा ने शनि के चंद्रमा पर हाइड्रोजन मौजूद होने का भी पता लगाया है। इस तरह कई जानकारियां साझा करते हुए प्रोफेसर जुरबुचेन ने कहा था
  • कि नासा एलियंस की मौजूदगी से जुड़े अहम सुबूत खोजने के बहुत करीब पहुंच चुका है। माना जा रहा है
  • कि इन जानकारियों के आधार पर ही अंतरराष्ट्रीय हैकिंग एजेंसी ने इस तरह का दावा किया है।
  • एलियंस का मामला हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है।
  • कई स्तरों पर एलियंस को लेकर शोध और खोज भी होती रही है। लोगों की दिलचस्पी यह जानने में है
  • कि क्या कोई दूसरी दुनिया भी है जहां लोग बसते हैं। अब तक इस सवाल का कोई विश्वसनीय जवाब नहीं मिल पाया है।
  • एलियंस की मौजूदगी को लेकर अमेरिका के एरिया-51 में लंबे समय से शोध जारी है।
  • आइए आप को बताते हैं कि एरिया 51 को लेकर इतनी गोपनीयता क्यों बरती जाती है।

Share this story