असली जलपरी को पकड़ने की घटनाएं देखिए ये विडियो

असली जलपरी को पकड़ने की घटनाएं देखिए ये विडियो

डेस्क-जलपरियां मधुर धुन में गाना गा कर इंसानों या देवताओं को अपनी ओर आकर्षित करती है जिससे उनका ध्यान भटक जाता है। उनके इस बरताव के कारण कईं इंसान जहाज़ से समुंदर में कूद जाते है या पूरा जहाज़ ही ले डूबते हैं। कुछ कहानियों में जलपरियां डूबते हुए इंसानों की मदद करने के प्रयास में उनकी जान भी ले लेती है। यह भी कहा जाता है |

कि वे इंसानों को अपने जलमग्न विश्व में लेकर जाती है। हांस क्रिश्चन की द लिटल मर्मेड में यह कहा गया है कि जलपरियां यह भुल जाती है कि इंसान पानी के भीतर सांस नहीं ले सकते हैं, कुछ कहानियों के अनुसार वे इंसानों को जानबूझ कर डुबो देती है। जलपरियों का गाना उनके लिए श्राप माना जाता है। आधुनिक युग में जलपरियां समुंदर और लुटेरों की कहानियों में पाई जाती है और कईं बार इन्हे जलगाय, जिन्हे मैनेटी कहते है, के रूप में देखा जाता है। नाविक इन जीवों को डूर से देख कर उन्हे जलपरी समझ बैठते है।

जलपरियां बिना कपडों के बताई गई है जो अधिकतर फ़िल्मों में विवाद का विषय होता है, यह प्रयास किया जाता है कि जलपरियों के लम्बे बाल उनके स्तनों को ढक लें। जहां सेंसरशिप की कड़ी शर्तें लागू होती है वहां जलपरियां विभिन्न प्रकार की जल सामग्री, जैसें सिप्पियां या पौधों, से बने कपडे पहनी हुई दिखाई जाती है।

Share this story