7 राज्यों में किसान हड़ताल पर सड़कों पर हजारों लीटर दूध और सब्जियां बिखेरी

7 राज्यों में किसान हड़ताल पर सड़कों पर हजारों लीटर दूध और सब्जियां बिखेरी

डेस्क-पंजाब और मध्यप्रदेश सहित देश के 7 राज्यों में किसान आज से हड़ताल पर हैं। किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 10 दिवसीय आंदोलन की घोषणा की है मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों ने शहर से बाहर फल और सब्जियों को भेजे जाने पर रोक लगा दी है।

असली जलपरी को पकड़ने की घटनाएं देखिए ये विडियो

किसानों ने यह आंदोलन सरकार द्वारा किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP भुगतान के वादे को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर किया है। आंदोलन शुरू करने से पहले किसान मंदिर पहुंचे और भगवान का दूध से अभिषेक किया।

जानिए क्या एलियंस है रहस्य देखिए ये विडियो

पंजाब के फरीदकोट में किसानों ने अपनी सब्जियां, फल और दूध को सड़क पर फेंक दिया है और इनकी आपूर्ति शहरों में करने पर रोक लगा दी है। किसानों की मांग है कि उनके ऋण को माफ किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। पिछले साल 6 जून को मंदसौर में हड़ताल कर रहे किसानों पर फायरिंग की गई थी। 10 दिनों की हड़ताल के चलते मंदसौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसानों का कहना है कि वह किसान अवकाश के दौरान शहरों तक फल, सब्जियां और अनाज की आपूर्ति नहीं करेंगे।

Share this story