J&K में आतंकीयो ने ग्रेनेड से किया हमला एक बच्ची और पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल
Jun 4, 2018, 09:22 IST
जम्मूकश्मीर-जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मुख्य चौक पर यह आतंकी हमला हुआ है। बाटपोरा चौक पर पुलिस नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया। पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग भी की। इस हमले में एक बच्ची और पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल हो गए।
- सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- वहीं एक लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर रेफर किया गया है।
- हमले के बाद आतंकी फरार हो गए।
- सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
-
#SpotVisuals: Terrorists hurled grenade on police party at Batapora Chowk in Shopian district; #JammuAndKashmir pic.twitter.com/qHhqwEt2H8
— ANI (@ANI) June 4, 2018