सोने के तरीके से जानिए इंसान का Nature

सोने के तरीके से जानिए इंसान का Nature

जानिए कैसे आपका सोने का (शयन /स्लीपिंग पोजीशन) तरीका बताता है आपका Nature

डेस्क-सोने का तरीका आपके Nature को बताता है। कई लोगो के सोने का तरिका ख़ास होता है। उन्हें सही तरिके से सोने में मजा आता है या उनको अच्छी नींद आती है|
लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है। कि अलग तरीको से सोने वालो के स्वभाव भी अलग होते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी स्वभाव का आईना आपके सोने का तरीका होता है। और इस विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। मनोविज्ञान से भी आप किसी व्यक्ति की आदतों को देख कर उसके स्वभाव का पता लगा सकते हैं। लव का तडका में जानिए ऐसे ही कुछ अनूठे सोने के तरीके जिनसे आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता आसानी से लगा सकते है।
मनुष्य का लगभग एक तिहाई जीवन सोने में व्यतीत होता है। मेडिकल साइंस के अनुसार एक स्वस्थ मनुष्य को 24 घंटे में से लगभग 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। सोने की अवस्था में हम अवचेतन अवस्था में होते हैं और बिल्कुल निश्चिंत हो जाते हैं। हर मनुष्य का सोने का तरीका एक-दूसरे से भिन्न होता है। उसी प्रकार हर इंसान का बोलने का तरीका भी अलग ही होता है।


सोने के तरीके से जानिए इंसान का Nature

सामुद्रिक शास्त्र या शरीर लक्षण विज्ञान के अनुसार किसी भी व्यक्ति को सोता या बोलता देखकर उसके स्वभाव के बारे में काफी-कुछ जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र या शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिलती है।

जानिए किस प्रकार सोने तथा बोलने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है-

किसी एक तरफ करवट लेकर सिकुड़ कर सोना –

  • इस तरह सोने वालो को तामसिक परवर्ती का समझा जाता है।
  • जिसका अर्थ है कि जिन्हें सात्विक जीवन पसंद नहीं है।
  • ऐसे लोग स्वार्थी किस्म के होते है।
  • और उनको छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना स्वभाविक होता है।

करवट लेकर एक हाथ नीचे दबाकर सोना -

  • इस तरह सोने वालों लोगो में आत्मविश्वास की कमी होती है।
  • लेकिन ये विनम्र स्वभाव के होने से दुसरो को बड़ा प्रेम और इज्जत देते हैं।

पेट के बल सोना -

  • इस तरह सोने वाले छोटी सोच और स्वार्थी परवर्ती के होते है।
  • जरुरत पड़ने पर ही मित्रो को याद करते है और अपना काम निकलने पर चलते बनते है।

सोने से पहले पैर हिलाना--

  • कुछ लोग सोने से पहले पैर हिलाते हैं लेकिन अच्छा लक्ष्ण नहीं माना जाता। ऐसे लोगों को सदैव कोई न कोई चिंता सताती रहती है।
  • ये स्वयं से ज्यादा परिजनों के बारे में सोचते हैं।

पांवों को कसकर सोना--

समुद्र शास्त्र के अनुसार जो लोग सोते समय पांवों को जकड़ लेते हैं और जिन्हें सारे शरीर को ढककर सोने की आदत है, ऐसे लोगों का जीवन निश्चित रूप से संघर्षपूर्ण रहता है। ये परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लेते हैं, यही इनकी सबसे बड़ी विशेषता होती है। ये बहुत ही व्यवहारकुशल होते हैं। ये सभी के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं।

सीधे सोते हुए दोनों हाथो को पीछे की तरफ रखना -

इस तरह के लोग जिज्ञासु होते है। इन्हें हर नया काम सिखने में आनंद आता है और इसे वे बखूबी से करते भी हैं। ये लोग अपने परिवार से बहुत लगाव रखते है।

एक तरफ करवट लेकर सोना -

हाथ और पैर फैला कर पीठ के बल सीधे सोना -

  • ऐसे लोग साफ़ मन के होते है।
  • और ये अपने कार्यो को पूरी तरह स्वतंत्र होकर करने की इच्छा रखते है।

शरीर सिकोड़कर सोना---

  • ऐसे लोग डरपोक होते हैं। इनके मन में असुरक्षा की भावना होती है।
  • इन्हें एक अंजाना सा भय अनुभव होता है। वे यह बात किसी को बताते नहीं हैं।
  • इन्हें अंजाने लोगों के साथ बात करना पसंद नहीं आता।
  • ये अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को नशे की लत लगने की संभावना सबसे अधिक होती है।
  • कभी-कभी ये डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं।

चित्त सोना---

  • अगर आपको केवल सीधे लेटकर नींद आती है तो यह शुभ लक्षण हैं।
  • आप केवल आत्मविश्वासी ही नहीं आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी भी हैं।
  • आप समस्याओं का समाधान तुरंत कर देते हैं। ऐसे लोग परिवार के मुख्य सदस्य होते हैं।
  • कुछ भी बड़ा काम करने से पहले इन लोगों की राय जरूर ली जाती है।
  • ये परिवार, समाज, दोस्तों व रिश्तेदारों में बहुत लोकप्रिय होते हैं।

पीठ के बलसीधे सोते वक्त पैरो को क्रॉसिंग की स्तिथि में रखना -

  • जिनकी इस तरह सोने की आदत है वे किसी काम को करते समय दूसरे के भले बुरे के बारे में नहीं सोचते।
  • इनमे एकाग्रता के साथ साथ कड़ी मेहनत करने की क्षमता भी होती है।

पेट के बल सोना--

  • समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों में अंजाने भय की भावना होती है।
  • ये किसी भी प्रकार का खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं होते। अपनी गलती को अच्छी तरह जानते हैं पर बतलाते हुए डरते हैं।
  • जीवन में कई बार इन्हें धोखा मिलता है।
  • इसलिए ये बहुत ही सोच-समझकर किसी से दोस्ती करते हैं।
  • पैसों के मामले में भी कई बार ये धोखे का शिकार हो जाते हैं।

दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोना--

  • जो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोते हैं, वे लोग अपने कार्यों को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं।
  • इन्हें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का मोह रहता है।
  • आमतौर पर ऐसे लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।
  • ये लोग सुंदरता की ओर तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं।
  • इन्हें गॉसिप करना भी काफी पसंद होता है।

अपने आप को पूरा ढक कर सोना -

इन लोगो का स्वभाव शर्मीला होता है। और मन में एक अनजाना भय बना रहता है।

इनके मन में कई राज छुपे होते है लेकिन ये थोड़े कायर या डरपोक परवर्ती के होते है।

Share this story