रामायण, महाभारत और धर्मग्रंथो में लिखा है 9 रहस्यमयी मणियां बारे में जानिए

रामायण, महाभारत और धर्मग्रंथो में लिखा है 9 रहस्यमयी मणियां बारे में जानिए

पुराणों में कई तरह की चमत्कारिक मणियों का जिक्र मिलता है

डेस्क-वेद, रामायण, महाभारत और पुराणों में कई तरह की चमत्कारिक मणियों का जिक्र मिलता है। पौराणिक कथाओं में सर्प के सिर पर मणि के होने का उल्लेख मिलता है। मणि एक प्रकार का चमकता हुआ पत्थर होता है। मणि को हीरे की श्रेणी में रखा जा सकता है। मणि होती थी यह भी अपने आप में एक रहस्य है। जिसके भी पास मणि होती थी वह कुछ भी कर सकता था।

ज्ञात हो कि अश्वत्थामा के पास मणि थी जिसके बल पर वह शक्तिशाली और अमर हो गया था। रावण ने कुबेर से चंद्रकांत नाम की मणि छीन ली थी। मान्यता है कि मणियां कई प्रकार की होती थीं।

पाकिस्तान ने फिर से किया सीजफायर असिस्टेंट कमांडेंट समेत BSF के 4 सुरक्षा कर्मी हुए शहीद

  • इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन-सी मणियां होती हैं। मणि से संबंधित कई कहानी और कथाएं समाज में प्रचलित हैं।
  • इसके अलावा पौराणिक ग्रंथों में भी ‍मणि के किस्से भरे पड़े हैं। मणियों को सामान्य हीरे से कहीं ज्यादा मूल्यवान माना जाता है।
  • जैनियों में मणिभद्र नाम से एक महापुरुष हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि चिंतामणि को स्वयं ब्रह्माजी धारण करते हैं।
  • रुद्रमणि को भगवान शंकर धारण करते हैं। कौस्तुभ मणि को भगवान विष्णु धारण करते हैं। इसी तरह और भी कई मणियां हैं
  • जिनके चमत्कारों का उल्लेख पुराणों में है। आइए जानते हैं प्रमुख 9 मणियों के बारे में।

पारस मणि: पारस मणि का जिक्र पौराणिक और लोक कथाओं में खूब मिलता है। इसके हजारों किस्से और कहानियां समाज में प्रचलित हैं। कई लोग यह दावा भी करते हैं कि हमने पारस मणि देखी है।

  • मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में जहां हीरे की खदान है, वहां से 70 किलोमीटर दूर दनवारा गांव के एक कुएं में रात को रोशनी दिखाई देती है।
  • लोगों का मानना है कि कुएं में पारस मणि है। पारस मणि की प्रसिद्धि और लोगों में इसके होने को लेकर इतना विश्‍वास है|
  • कि भारत में कई ऐसे स्थान हैं, जो पारस के नाम से जाने जाते हैं।
  • कुछ लोगों के आज भी पारस नाम होते हैं।

Share this story