अंगूरी भाभी की बिकनी में तस्वीरों ने लगा दी आग

अंगूरी भाभी की बिकनी में तस्वीरों ने लगा दी आग

मनोरंजन डेस्क -सीधी सादी अंगूरी भाभी अब बिकनी में नजर आ रही हैं | शुभांगी अत्रे मुंबई से दूर थाइलैंड में फुरसत के पल बीता रही हैं। थाइलैंड में मस्ती करते हुए शुभांगी अत्रे की एक हॉट फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायल हो रही हैं। फोटो में उन्होंने स्विमिंग सूट पहना हुआ है। इस स्विमिंग सूट में उनका हॉट एंड बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपनी यह बोल्ड फोटो खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है‘ को पसंद करने वालों की संख्या आज लाखों में है। हर कोई इस सीरियल के एक-एक किरदार का कायल है। वहीं 'सही पकड़े है' का तकियाकलाम कहने वाली अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे ) के आज लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। लेकिन टीवी पर भारतीय लिबाज में दिखने वाली भाभी जी का आज हम आपको दिखाते हैं ऑफ स्क्रीन अब तक का सबसे हॉट एंड बोल्ड फोटो।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी यह फोटो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- 'हर रोज आत्मविश्वास में खुद को तैयार किया और किसी ओर की असुरक्षा को पहनने से इंकार कर दिया।' बात करें उनके स्विमिंग सूट की तो काले, सफेद और गुलाबी रंग में रंगे इस स्विमिंग सूट में वह काफी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं।आपको बता दें एंड टीवी पर प्रसारित होने वाली सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘भाभी जी घर पर है‘ लंबे समय से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है।

इस सीरियल में शुभांगी अत्रे से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया था। लेकिन किसी विवाद के चलते उन्हें इस शो को छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे को भाभी जी का रोल मिला। उन्होंने ने भी अंगूरी भाभी के रोल को बखूबी निभाया और कई दर्शकों का दिल जीत रखा है।वहीं ‘भाभी जी घर पर है‘ के अलावा शुभांगी अत्रे और भी कई सीरियल से दर्शको को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुकीं हैं। 'कसौटी जिदंगी की', 'कस्तूरी', 'दो हंसों का जोड़ा', 'चिड़ियाघर' और 'अधूरी कहानी हमारी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Share this story