हुड्डा ने विकास पर मनोहर से पूछे ये 5 सवाल

हुड्डा ने विकास पर मनोहर से पूछे ये 5 सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आजकल आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह राज्‍य की भाजपा सरकार और मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। उन्‍होंने अब भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पांच सवाल पूछे हैैं। हुड्डा सत्‍ता में आने पर लोगों को विभिन्न राहत देने का ऐलान भी कर रहे हैं।

हुड्डा ने यहां मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल पर यहां जमकर हमले किए। हुड्डा ने उन पर संवैधानिक संस्थाओं में दखल देने के आरोप भी लगाए। हुड्डा ने सत्ता में आने पर किसानों के कर्ज माफ करने, शहरी सेक्टरों में एन्हांसमेंट की राशि का ब्याज खत्म करने तथा तीन हजार रुपये मासिक पेंशन करने के बाद 80 साल से अधिक उम्र के लोगों की पेंशन में वार्षिक बढ़ोतरी करने के बड़े एेलान किए।

Share this story