इमली के Face pack से निखर जायेगा आपका Face

इमली के Face pack से निखर जायेगा आपका Face

इमली में हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो हमारी Face को स्वास्थ्य रखने के लिए अच्छा होता है।

डेस्क-गर्मी के मौसम में धूप और प्रदूषण की वजह से Face का रूखा और बेजान होना लाजमी है। इससे परेशान होकर लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं|

लेकिन फिर भी उनके Face की रौनक वापस नहीं आ पाती। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आ ज हम आपको बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे का निखार वापस पा सकती हैं।इसके लिए आपको कोई पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे।

आइए जानते हैं कैसे आप किचन में मौजूद इमली का इस्तेमाल कर अपने चेहरे रौनक वापस पा सकती हैं|

इमली में हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो हमारी स्किन को स्वास्थ्य रकने के लिए अच्छा होता है। इमली आपकी स्किन से मृत त्वचा को हटाकर उसे एक्सट्रा ग्लो देने में मदद करता है। लगातार इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की लकीरें गायब हो जाएंगी। इमली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस आपकी स्किन को सूर्य की खतरनाक किरणों से भी बचाता है।

जानें कैसे घर पर इमली से फेस पैक को तैयार करें

बेसन और इमली फेसपैक

  • फेसपैक के लिए आपको 1 छोटा चम्मच बेसन और 2 छोटे चम्मच इमली का पेस्ट चाहिए।
  • दोनों को मिलाकर आप एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और एक मिनट तक मसाज करें।
  • अब आप इसे तब तक लगे रहने दें जब तक यह सूख नहीं जाएं।
  • इसके बाद नार्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इस पैक को जरूर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी और इमली फेस पैक

  • इसके लिए आपको 1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 छोटे चम्माच इमली का पल्प की जरूरत होगी।
  • दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से पैक धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इस पैक को जरूर लगाएं।

Dead Skin में नई चमक लाता है खीरा

Share this story