Namste England की टीम ने एक ग्रैंड पार्टी के साथ फिल्म की शूटिंग की समाप्त

Namste England की टीम ने एक ग्रैंड पार्टी के साथ फिल्म की शूटिंग की समाप्त

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत Namste England 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।

डेस्क-विपुल अमृतलाल शाह की Namste England के कलाकारों और दल के सदस्यों ने मुंबई की उपनगरी में शानदार सेलिब्रेशन के साथ फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाया।

अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा के साथ निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के निर्माता जयंतीलाल गडा और उनके परिवार के साथ रैप-अप पार्टी का आनंद लिया। वही, जश्न की इस रात में बोनी कपूर और सतीश कौशिक भी अपनी उपस्थिति से पार्टी में चार चाँद लगाते हुए नज़र आए।

  • अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म "इशकज़ादे" के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।
  • विपुल शाह द्वारा निर्देशित "नमस्ते लंदन" को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
  • अक्षय-कैटरीना अभिनीत की सुपरहिट सफलता के बाद, विपुल शाह अब अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म की अगली कड़ी Namste England को पेश करने के लिए तैयार हैं।
  • विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।
  • फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।
  • विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
  • अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत "नमस्ते इंग्लैंड" 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।

Anandhudun के निर्माता ने नए पोस्टर के जरिये फ़िल्म की रिलीज तारीख की घोषित

Share this story