हथेली हो ऐसी है तो समझ लीजिए आप बन सकते है करोड़पति

हथेली हो ऐसी है तो समझ लीजिए आप बन सकते है करोड़पति

हर किसी के मन में अधिक से अधिक धन कमाने की इच्छा होती है, जिससे वह अपने और अपने परिवार के हर सपने को पूरा कर सके। समुद्रशास्त्र के अनुसार, आप अपनी हथेली देखकर जान सकते हैं कि आप करोड़पति बन सकते हैं या नहीं। इसके लिए अब आपको किसी ज्योतिषी के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। हस्तरेखा विज्ञान में धनवान बनने के बारे में कुछ ऐसी बातें कही गई हैं जिनसे जीवन के गहरे राज खुल जाते हैं। आइए देखतें हैं आपकी हथेली में ऐसे योग हैं या नहीं…

वसाय में मिलती है सफलता
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर व्यक्ति की हथेल पर मस्तिष्क रेखा मंगल से निकलकर आगे मंगल पर्वत पर मिल जाए लेकिन भाग्य रेखा, जीवन रेखा से दूर हो और सभी ग्रह हाथ में उन्नत हों, वहीं भाग्य रेखा मोटी से पतली हो या मणिबंध से शुरू होकर शनि पर समाप्त हो तो व्यवसाय में काफी सफलता मिलती है। यह व्यक्ति मिट्टी को भी सोने की तरह बेच देते हैं।

नहीं होती कभी किसी चीज की कमी
हथेली पर जीवन रेखा गोल मस्तिष्क और भाग्य रेखाएं निर्दोष हों, साथ में जीवन रेखा से निकलने वाली भाग्य रेखा शाखायुक्त हो तो यह योग धनवान होने के लक्षण हैं। इनको कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

काफी मशहूर होते हैं ऐसे व्यक्ति
वहीं हाथ में शनि पर्वत विकसित हो और उसके साथ ही भाग्य रेखा भी स्पष्ट दिख रही हो तो इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। इस योग वाले व्यक्ति काफी मशहूर और सम्मानित वक्ता होते हैं। अपनी वाणी से जीवन में बड़ी कामयाबी प्राप्त करते हैं।

जन्म से होते हैं धनवान
अगर व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा चंद्र से निकलती हो, हाथ भी भारी हो और अंगूछा पीछे की ओर झुक रहा हो साथ ही अंतीद्रिय ज्ञान रेखा उपस्थित हो और मस्तिष्क व जीवन रेखाएं निर्दोंष हों तो वह काफी धनवान होता है। ऐसे व्यक्ति जन्म से ही धनवान होते हैं। पूरी जिंदगी इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

करोड़ों में होती है आय
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, मस्तिष्क रेखा में किसी भी प्रकार का दोष ना हो, साथ ही भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से निकलती हो और हाथ गुलाबी हों तो ऐसे व्यक्ति की आय करोड़ों में होती है।

भाग्यरेखा पर चतुष्कोण का होना भाग्य को बलवान बनाता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। आमतौर पर इन्हें आर्थिक नुकसान कम सहना पड़ता है।

इन्हीं के लिए होती है सफलता
अगर व्यक्ति का हाथ और चौड़ा हो और उंगलियां नरम हों तो ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। यह उस धन को कम नहीं और बढ़ाते जाते हैं। व्यवसाय में यह लोग काफी सफल होते हैं।

Share this story