कुछ ऐसे शुरू हुई थी Nick और Priyanka की लव स्टोरी
Jun 27, 2018, 07:19 IST
Priyanka और Nick की लव स्टोरी का खुलासा पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
डेस्क-बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka और Nick जोनस की बढ़ती नजदीकियां काफी चर्चा में हैं। यहां तक की इन दोनों स्टार्स की सगाई की खबरें भी सामने आ रही हैं।
- वैसे तोका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन लगता है इस बार मामला खबरों से कहीं आगे है।
- वहीं अब इस बात का खुलासा हो गया है कि निक ने प्रियंका को कब और कहां प्रपोज किया था।
- प्रियंका और निक की लव स्टोरी का खुलासा पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
- प्रियंका को निक ने न्यू जर्सी में प्रपोज किया था।
- कुछ दिन पहले प्रियंका निक के रिश्तेदार की शादी में स्पेशल मेहमान के तौर पर गई थीं जहां पर निक ने उन्हें प्रपोज किया।
- निक ने इस शादी समारोह में प्रियंका को अपने पेरेंट्स से भी मिलवाया था।
- इस फंक्शन के बाद ही प्रियंका भारत आ गई थीं और निक को अपने परिवार से मिलवाया था जिसने इन दोनों के रिश्ते की अफवाहों को और भी हवा दे दी।
- प्रियंका इन दिनों निक के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर मंगलवार को सामने आई।
- तस्वीर में प्रियंका और निक परिवार के साथ लंच कर रहे हैं जिसमें निक प्रियंका के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं।
- प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया।
- वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही ये दोनों कपल लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है।
'भारत' फिल्म देखंगी प्रियंका
प्रियंका और निक इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में हॉट टॉपिक बने हुए हैं और हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है। लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका जल्द ही 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। सलमान खान इन दिनों 'दबंग टूर' पर है उनके वापस आते ही प्रियंका और सलमान 'भारत' की शूटिंग शुरू कर देगें। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे।