Sanju बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

Sanju बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

Sanju फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़ रहा।

डेस्क- Sanju फिल्म के साथ एक बार फिर से रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री ली है। पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है |

जिससे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई ,इस फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया है।इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Sanju फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़

फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक Sanju फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। 'संजू' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़ रहा। 'संजू' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 32 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'संजू' फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़ बताया है।

  • 'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है।
  • इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है जो उनका सुपरहिट फॉर्मूला साबित हो गया।
  • फिल्म समीक्षकों ने 'संजू' फिल्म को लोगों को सीट से बांधे रखने वाली इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है।

इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी ऐसे में इस फिल्म से उनके करियर को नई उड़ान मिल सकती है। रणबीर कपूर ने 5 साल पहले आई 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बीच आई फिल्में 'बॉम्बे वेलवेट' और 'जग्गा जासूस' बुरी तरह पिट गई थी।

  • 'संजू' फिल्म से रणबीर कपूर के अलावा अलावा दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और परेश रावल मुख्य किरदार में हैं।
  • इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।
  • 'संजू' से पहले राजकुमार हिरानी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं जिसमें 3 ईडियट्स, पीके, मुन्नाभाई एमबीबीएस शामिल हैं।

aapkikhabar नाभि का Blackness दूर करने के लिए ,अपनाएं ये आसान घरेलू उपाए

Share this story