शादी से 6 दिन पहले Mithun Chakraborty के बेटे पर लगा रेप का आरोप

शादी से 6 दिन पहले Mithun Chakraborty के बेटे पर लगा रेप का आरोप

Mithun Chakraborty ने बेटे की शादी को काफी गुपचुप तरीके से रखा है लेकिन मीडिया भी कहां पीछे रहने वाला था।

डेस्क-बॉलीवुड एक्टर Mithun Chakraborty की पत्नी योगिता बाली और उनके बेटे महाअक्षय पर रेप का आरोप लगा है। भोजपुरी फिल्मों की एक एक्ट्रेस ने दोनों पर धोखाधड़ी, अबॉर्शन और रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

Mithun Chakraborty के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की शादी इसी महीने की 7 तारीख को होने वाली है। महाक्षय चक्रवर्ती का रोका कुछ महीने पहले ही मदालसा शर्मा से हुआ है। मदालसा के पिता फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष शर्मा हैं। उनकी मां शीला शर्मा खुद भी एक एक्ट्रेस हैं। 1988 में आई फिल्म महाभारत में शीला शर्मा ने देवकी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो राजश्री प्रोडक्शन की हिट फिल्म 'नदिया के पार' और 'यस बॉस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

  • मदालसा खुद भी एक एक्ट्रेस हैं, उन्होंने साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'फिटिंग' से डेब्यू किया था।
  • इसके अलावा मदालसा ने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी एक्टिंग की है।
  • फिल्मों के अलावा मदालसा अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए भी जानी जाती हैं।
  • वो आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
  • महाक्षय और मदालसा की शादी ऊटी के 'होटल द मोनार्क' में होगी।
  • शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है हालांकि अभी तक किसी सितारे के शादी में पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।

सगाई का फंक्शन मुंबई के मड आईसलैंड हाउस में

  • मिथुन चक्रवर्ती ने बेटे की शादी को काफी गुपचुप तरीके से रखा है लेकिन मीडिया भी कहां पीछे रहने वाला था।
  • ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो महाक्षय और मदालसा की सगाई मार्च में हुई थी।
  • सगाई का फंक्शन मुंबई के मड आईसलैंड हाउस में रखा गया था।
  • महाअक्षय ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से अपना करियर शुरू किया था।
  • इसके बाद वो 'द मर्डरर', 'हांटेड', 'लूट' और 'रॉकी' जैसी फिल्मों में नजर आए।
  • इन दिनों वो अपने टीवी शो 'GAMA'में बिजी हैं। जिसके लिए वो US भी गए थे।
  • यहां महाअक्षय रेसलिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस शो को मिमोह और सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं।

SANJU के इस गाने में रणबीर के साथ दिखे संजय दत्त

Share this story