अमरनाथयात्रा के तीर्थयात्रियों को बचाने का प्रयास करती सीमा पुलिस कर्मी
Jul 4, 2018, 06:17 IST
मंगलवार को तीन यात्रियों की मौत हो गई
जम्मूकश्मीर-कश्मीर घाटी में तेज बारिश हो रही है। इस वजह से अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। वहीं बालटाल ट्रैक पर बरारी टॉप के पास भूस्खलन के चलते मंगलवार को तीन यात्रियों की मौत हो गई। चार अन्य घायल भी हैं। जबकि आंध्र प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत हृदय घात व पत्थर लगने से घायल उत्तराखंड के एक यात्री की मौत हो गई। डीआईजी मध्य कश्मीर बीके बिर्दी ने घटना की पुष्टि की है।
- वही कल सुबह से ही बारिश के चलते ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है।
- ट्रैक पर फिसलन बढ़ गई है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
- लगातार बारिश से बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटने वाले भोले भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-
Indo-Tibetan Border Police personnel carried out rescue of pilgrims near Bararimarg on Baltal route of #AmarnathYatra last night, following a landslide on the route. pic.twitter.com/967OmVl4YC
— ANI (@ANI) July 4, 2018