पत्नी के अवैध संबंधों के शक पर पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या महिला के ससुर ने ये सुनकर फांसी लगाकर जान दे दी

पत्नी के अवैध संबंधों के शक पर पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या महिला के ससुर ने ये सुनकर फांसी लगाकर जान दे दी

बेटे के करतूत से आहत महिला के ससुर ने भी घटना के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है

हमीरपुर-यूपी के हमीरपुर में बुधवार को जघन्य हत्याकांड का मामला सामने है यहां के एक गांव के बीहड़ में सिरफिरे ने अवैध संबंधों के शक में अपनी 26 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और उसका कटा हाथ लेकर फरार हो गया है।

  • बेटे के करतूत से आहत महिला के ससुर ने भी घटना के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है।
  • इस हृदय विदारक घटना से गांव में सन्नाटा छाया है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली है।
  • पुलिस ने ससुर बहू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हमीरपुर सरीला के जमौड़ी डांडा निवासी वंशीधर के तीन बेटे हैं। उसका बड़ा बेटा घनश्याम गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जबकि मझला नंदराम व छोटा रघुवीर परिवार के साथ ईंट भट्ठों पर मेहनत मजदूरी करने जाते हैं। करीब एक पखवारे पूर्व उसका मझला बेटा नंदराम अपनी पत्नी रती (26) व बच्चों के साथ ईंट भट्ठे से साथ गांव वापस आया था। ग्रामीणों ने बताया कि नंदराम शराब का लती है और सिरफिरा है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक किया करता था।

मंगलवार की दोपहर बाद वह जबरन पत्नी रती को ईंधन को लकड़ी जुटाने के लिए गांव से करीब दो किमी दूर बेतवा नदी के बीहड़ में ले गया। जहां उसने पत्नी को अर्धनग्न कर उसकी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसका एक हाथ व पैर काटकर अलग कर दिया। बीहड़ में जानवर चरा रहे गांव के लोगों को जब जानकारी हुई तो इसकी सूचना परिजनों को दी।

  • घटना की सूचना मिलते ही उसका पिता वंशीधर ग्रामीणों व परिवारीजनों के साथ बीहड़ में गया।
  • तो नंदराम पत्नी का कटा हाथ लिए घटना स्थल के पास खेत की बंधी पर बैठा मिला।
  • पिता को देखते ही वह आग बबूला हो गया और उसकी भी हत्या करने की धमकी देने लगा।
  • जिस पर उसका पिता व ग्रामीण जान बचाकर भाग आए।

बेटे की इस शर्मनाक करतूत से आहत पिता वंशीधर (55) सीधे अपने खेतों पर गया और पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर लटक गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी देर रात हुई। मृतका रती का मायका गड़हर थाना मझगवां बताया गया है। उसके दो पुत्रियां व एक डेढ़ साल का पुत्र है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा छाया है। बुधवार को इस घटना की सूचना थाना पुलिस को मिली।

  • इस पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सीओ सुरेश कुमार रवि व एसडीएम सुरेश कुमार ने जरिया व जलालपुर थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
  • थानाध्यक्ष जरिया रामजीत सिंह का कहना है कि महिला की हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है।
  • कहा कि थाना मझगवां के गड़हर निवासी लखन केवट की तहरीर पर आरोपी दामाद नंदराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
  • महिला व उसके ससुर के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Share this story