मुंबई: जुहू चौपाटी पर चार युवकों की डूबने से मौत, एक को बचाया गया

मुंबई: जुहू चौपाटी पर चार युवकों की डूबने से मौत, एक को बचाया गया

डेस्क-मुंबई के जुहू चौपाटी में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया है। बचाव दल ने एक लड़के का शव बरामद कर लिया है। वहीं अन्य तीन लडकों के शवों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी मुंबई के डीएन नगर के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक

  • ये घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की है।
  • समुद्र में लहरें काफा तेज थीं। उस वक्त वह पांचों व्यक्ति पानी में तैरने के लिए चले गए ।
  • इन सभी की उम्र 18-20 साल थी। मृतकों में से तीन के शवों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है।

बीएसी ने जारी किया अलर्ट

जिस एक लड़के को बचाया गया उसने अपना नाम वसीम खान बताया। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने भी लोगों को समुद्र के पास ना जाने की नसीहत दी है। इसके लिए बीएसी ने अलर्ट भी जारी किया है।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से ना केवल सड़कों पर पानी जमा हो रहा है बल्कि लोगों के घरों में भी जमा हो रहा है। ऐसे में प्रशासन ने भी मुंबई में हाई टाइड आने की आशंका जताई है।

Share this story