Depression की वजह से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Depression की वजह से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Depression की वजह से डायबीटीज भी हो सकता है।

डेस्क-Depression अपने आप में एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसकी वजह से इंसान के शरीर में कई और गंभीर बीमारियां जन्म ले लेती हैं। अगर आप भी किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचते हैं, तो आप भी डिप्रेशन के साथ ही कई दूसरी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.

आज की भागती दौड़ती जिंदगी में हर व्यक्ति को किसी न किसी की बात की चिंता हमेशा रहती है और यह चिंता ही डिप्रेशन का कारण बनता है। अपने देश की बात करें तो यहां हर 10 में से 5 व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है।

Depression से होती है ये बीमारी

Depression से कैंसर की बीमारी खतरा

  • कैंसर के लगभग 60 प्रतिशत रोगी डिप्रेशन से ग्रस्त होते हैं, क्योंकि डिप्रेशन के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
  • किसी भी व्यक्ति के डिप्रेशन में होने के पीछे मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, आनुवांशिक और बायोलॉजिकल कारण हो सकते हैं।
  • डिप्रेशन से पीड़ित रोगी का उपचार आमतौर पर साइको थेरपी से किया जाता है।

दिल की बीमारी

  • एक स्टडी में पाया गया है कि बचपन के डिप्रेशन का अगर जल्द इलाज और रोकथाम कर लिया जाए, तो वयस्क होने पर दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है।
  • डिप्रेशन से पीड़ित बच्चों में मोटापा, निष्क्रिय होने और धूम्रपान करने की संभावना होती है, जो किशोरावस्था में ही दिल की बीमारियों के कारण बन सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढाने के 5 घरेलू उपाय

डायबीटीज की बीमारी

  • डिप्रेशन की वजह से डायबीटीज भी हो सकता है।
  • हाल के कई शोधों में यह बात सामने आई है कि डिप्रेशन से परेशानी बढ़ती है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि शुगर के पीछे चिंता और तनाव का ही हाथ होता है।
  • यदि कोई व्यक्ति डिप्रेशन से ग्रस्त है, तो उसे मधुमेह होने की संभावना सामान्य व्यक्ति के मुकाबले दोगुनी होती है।

बहरेपन का खतरा

  • हाल ही में हुए एक शोध में बहरेपन से संबंधित एक नई जानकारी मिली है।
  • इसकी माने तो डिप्रेशन में रहने वाले लोगों को बहरेपन का खतरा ज्यादा होता है।
  • अमेरिका में हुए इस शोध में शोधकर्ताओं ने 18 साल व इससे अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं पर अध्ययन किया।
  • इसका असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर अधिक देखा गया|

Cholesterol की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Share this story