21 वीं सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण जाने किन राशि के लिए है शुभ

21 वीं सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण जाने किन राशि के लिए है शुभ

‘ब्लड मून’ (Blood Moon) पूर्ण चन्द्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) के दौरान बनने वाले चन्द्रमा के ‘रिंग’ को कहते हैं।

डेस्क-इस जुलाई के महीने में दो ग्रहण लगने जा रहा है। सबसे पहला ग्रहण 13 जुलाई को लगने वाला है। यह इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण होगा इससे पहले फरवरी 2018 के महीने में सूर्य ग्रहण लगा था।

ग्रहण के समय सूर्य मिथुन राशि में होंगे और इनके साथ चन्द्रमा भी मौजूद होंगे। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसके सूतक का विचार भारत में नहीं होगा ग्रहण कुल 2 घंटे 25 मिनट का होगा।

झाड़ू के इन टोटकों से आती है घर में खुशहाली जानें कैसे

सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण
इस 27 जुलाई 2018 को इस सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण पर इस बार बेहद खास संयोग बन रहा है।एक ही महीने में दो सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण एक के बाद एक पड़ेंगे। खास बात यह है कि सौर मंडल के प्रमुख ग्रह बुध, मंगल, शनि और गुरु एक साथ वक्री हो गए हैं। जिस तिथि से यह घटना शुरू होगी उस तिथि को गुप्त नवरात्र भी प्रारंभ हो जाएंगेदरअसल 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को “केमद्रुम” योग बन रहा है। चंद्र ग्रहण पर यह शुभ संयोग 162 साल में केवल एक बार बनता है।

ग्रहण के दौरान चन्द्रमा करीब चार घंटे के लिए धरती की छाया में आ जाएगा। इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।

‘ब्लड मून’ (Blood Moon) पूर्ण चन्द्र ग्रहण

  • ज्योतिर्विद पण्डित दयानन्द शास्त्री के अनुसार, यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा जो करीब एक घंटे 43 मिनट का होगा। इस दौरान ‘ब्लड मून’ दिखेगा|
  • ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) पूर्ण चन्द्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) के दौरान बनने वाले चन्द्रमा के ‘रिंग’ को कहते हैं।

चन्द्र ग्रहण का समय

  • आंशिक चन्द्र ग्रहण दो घंटे बारह मिनट (22:24 से देर रात 2:19) जबकि पूर्ण चन्द्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट (रात 23:30 से देर रात 1:13) का होगा। इस बार बेहद खास संयोग बन रहा है।
  • दरअसल 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को “केमद्रुम” योग बन रहा है।
  • चंद्र ग्रहण पर यह शुभ संयोग 162 साल में केवल एक बार बनता है।
  • 27 जुलाई को पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया के मध्य हिस्से से होकर गुजरेगा।
  • जब पृथ्वी की छाया पूरे चंद्रमा के ऊपर छा जाती है तो वह नाटकीय रूप से चमकीले नारंगी रंग से लाल रंग का हो जाता है।
  • चंद्रमा के इसी रूप को वैज्ञानिक ब्लड मून कहते हैं।

मेष और वृषभ राशि के जातकों के लिया है शुभ

  • 27 जुलाई को पड़ने वाला सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में हो रहा है।
  • चंद्रग्रहण इन दो राशियों के जातक पर बेहद मेहरबान रहेगा।
  • ज्योतिषी पण्डित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि इस सदी का सबसे लंबा चंद्रगहण कई मायनों में मेष और वृषभ राशि के जातकों को फायदा पहुंचाएगा।

13 जुलाई 2018 साल का दूसरा सूर्य ग्रहण जानें ग्रहण का समय
जानिए 27 जुलाई 2018 के चन्द्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या होगा असर/प्रभाव

उज्जैन के ज्योतिर्विद पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार यह चन्द्र ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है। वहीं 8 राशियां ऐसी हैं जिससे संबंध रखने वाले लोगों को वैवाहिक और पारिवारिक जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

यह होगा आपकी राशियों पर प्रभाव/असर

मेष राशि

के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण लाभ का अवसर लाएगा। यह ग्रहण आपके लिए मन और सम्मान को बढ़ाने वाला साबित होगा। इसके अलावे यह ग्रहण आपके लिए धन लाभ का योग ही निर्माण करेगा। व्यवसाय के लाभ की दृष्टि से भी यह सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा।

वृषभ रशि

के जातकों को इस चन्द्र ग्रहण से दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने कार्यस्थल पर सभी ओर से वाहवाही मिलेगी। बिजनेस में विस्तार के प्रबल योग हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। ग्रहण के बाद आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

के लिए यह चन्द्र ग्रहण कुछ मामलों में आपके लिए ठीक नहीं है। चन्द्र ग्रहण के बाद आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दौरान आपके विरोधी पराजित होंगे। धन लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 27 जुलाई 2018 के बाद आपको अपनी आर्थिक स्थति में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

चन्द्र ग्रहण के दौरान आपको बेहद शुभ समाचार मिलने वाला है। करियर के लिहाज से भी कुछ शुभ संकेत मिलने वाले हैं। व्यवसाय में धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग बेदह खास रहेगा।

सिंह राशि

चन्द्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ है। इस दौरान आपके पहले के अधूरे कार्य पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण करना अच्छा होगा। किसी कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। दुर्घटना के भी योग हैं। इस सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए। वाहन चलाते समय अत्यंत सतर्कता की आवश्यकता है।

कन्या राशी

यह चन्द्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत विशेष रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय के कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। अटके धन प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। लम्बी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए शुभ नहीं है। ग्रहण के बाद मन थोड़ा विचलित हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है। इसलिए आर्थिक मुद्दे पर सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।

वृश्चिक राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए अत्यंत शुभ है। किसी पुराने कानूनी परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है। व्यवसाय में भी अत्यधिक तरक्की मिलेगी। धन लाभ के बहुत सारे योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में अत्यधिक रूचि लेंगे।

धनु राशि

चन्द्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको किसी भी कार्य में अनुकूल लाभ हासिल नहीं होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि में अनजान व्यक्ति से संपर्क साधने से बचें। आपको अपने अपने व्यवसाय में भी सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

मकर राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र नया पदभार संभालना पड़ सकता है। संपत्ति में भी लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं। अचानक धन लाभ के भी योग हैं।

कुम्भ राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके खर्च को बढ़ाने वाला साबित होगा। आपको अपनी नौकरी में भी मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन उससे अधिक खर्च होगा। इस ग्रहण के दौरान आर्थिक रूप से पूर्ण संयमित रहें।

मीन राशि

के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण शुभ है। सूर्य ग्रहण के दौरान आपका उत्साह आसमान छुएगा। नौकरी-व्यवसाय में भी उन्नति के प्रबल योग हैं। संतान की ओर से चिंता का कोई समाचार मिल सकता है।


पंडित दयानन्द शास्त्री

Share this story