सावन में व्रत के समय क्या क्या खाना चाहिए जानिए

सावन में व्रत के समय क्या क्या खाना चाहिए जानिए

भोजन में की गयी भूल आपके व्रत को खण्डित कर देती है।

डेस्क-आप में से कई लोग व्रत करने का सोच रहे होंगे।पर क्या खाये क्या नहीं यही सोच कर परेशांन हो रहे होंगे आज हम आपको बतायेगे की आप व्रत में क्या खाये क्या नहीं।सावन का महीना सभी को पसंद होता है आप उपवास के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न करते है पर भोजन में की गयी भूल आपके व्रत को खण्डित कर देती है।

व्रत में क्या खाये
व्रत के समय आलू का प्रयोग किया जा सकता है। आलू सबसे सुलभ साधन है। सावन के व्रत में आप आलू चाट ,फ्राई आलू ,दही आलू ,आलू टिक्की ,मूंगफली के साथ आलू की सब्जी का सेवन कर सकते है। आलू के फायदे भी बहुत है जैसे इसमें विटामिन c की मात्रा अच्छी होती है। शुगर का स्रोत है। आलू आपको व्रत के दौरान एनर्जी देता है। आप व्रत को खोलने के लिए कटु के आटे के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते है। व्रत के भोजन में दूध से बानी वस्तुओ का सेवन भी किया जा सकता है। कुछ परिवार व्रत के दौरान शकरकंद का सेवन भी करते है।

फलिहारी थालीपीठ
थालीपीठ एक बहुत ही प्रसिद्ध महाराष्ट्रियन डिश है। इसके लिए आपको साबूदाना ,उबले आलू ,भुनी मूंगफली और सिंघाड़े का आटा चाहिए। आप सिंघाड़े के आटे की जगह कटु का आटा भी ले सकते है।

समां चावल
समो चावल आमतौर पर व्रत में खाया जाता है। यह एक विशेष प्रकार का चावल है। जो की दिखने में सूजी जैसा पर थोड़ा बड़े आकर का होता है। आप इस चावल से खीर ,पूरी ,पुलाव ,समां चावल की खिचड़ी ,चकली और भी बहुत कुछ बना सकते है।

अंगूर और खजूर की चटनी
कुछ खट्टा मीठा खाने का मन हो तो आप अंगूर और खजूर की चटनी भी खा सकते है।

Share this story